The Lallantop

स्वामी प्रसाद मौर्य और राजू दास के समर्थक भिड़े, एक ही चैनल के प्रोग्राम पर पहुंचे थे दोनों

स्वामी प्रसाद मौर्य ने पुलिस से शिकायत की है. राजू दास ने भी केस दर्ज कराने की बात कही है.

Advertisement
post-main-image
झड़प के वीडियो का स्क्रीनशॉट. (लल्लनटॉप/रणवीर)

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) और अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास (Raju Das) ने एक-दूसरे के समर्थकों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं. दोनों एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. इस बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने लखनऊ पुलिस कमिश्चर को शिकायती पत्र लिखा है. जिसमें लिखा गया है कि राजू दास, परमहंस दास और उनके साथियों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर तलवार और फरसा से हमला करने की कोशिश की. इधर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. जिसमें राजू दास और स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, यूपी विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य और हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास 15 फरवरी को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम के लिए लखनऊ के ताज होटल पहुंचे थे. दोनों का आरोप है कि वहां से निकलते वक्त उनके ऊपर हमले की कोशिश हुई.

Advertisement
स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा पत्र

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है,

ताज होटल जैसे सुरक्षित प्रतिष्ठान जहां मोबाइल और लोगों की तलाशी ली जाती है. ऐसे में राजू दास, परमहंस दास और उनके कुछ साथियों का धारदार हथियार के साथ होटल के अंदर मेरा इंतजार करना और निकलते वक्त हमले की कोशिश करना बड़ा षड्यंत्र बताता है.

अपने खत में स्वामी प्रसाद मौर्य ने चैनल की एंकर की भूमिका भी संदिग्ध बताई है. उन्होंने उस निजी चैनल को बहुत प्रतिष्ठित बताया और कहा कि वो इस तरह की साजिश की उम्मीद नहीं करते थे. फिर भी ऐसा हुआ, जो बहुत ही दु:खद है. स्वामी प्रसाद ने पुलिस से अतिरिक्त सुरक्षा भी मांगी है. वहीं राजू दास ने कहा है कि स्वामी प्रसाद के समर्थकों ने उन्हें पीटा है और वो स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे.

Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य और राजू दास की तीखी बहस हुई थी, जिसके कारण मारपीट तक की नौबत आ गई थी. वहीं, कुछ दिन पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया था. इधर, राजू दास ने एक भड़काऊ बयान में स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर काटने वाले को 21 लाख रुपये देने का ऐलान किया था.

ये भी पढ़ें- रामचरितमानस जलाने के मामले में 5 लोग गिरफ्तार, स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की तैयारी 

वीडियो: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री को सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्या करने का चैलेंज दिया?

Advertisement