नेपाल से सटा बिहार (Bihar) का सुपौल ज़िला. यहां बिहार के अलग-अलग ज़िलों से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) की 12वीं बटालियन के लगभग 400 जवान ट्रेनिंग के लिए पहुंचे हैं. ख़बर है कि फ़ूड पॉइजनिंग की वजह से अचानक 200 से ज़्यादा जवान बीमार पड़ गए (200 soldiers health deteriorated due to food poisoning). इन्हें गाड़ियों में वीरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया है. सभी जवानों का इलाज जारी है. कई जवानों की शिकायत है कि खाने में सल्फास मिलाया गया था. इसी के चलते ये घटना हुई है. जवानों ने आरोप लगाया कि खाना बनाने वाली जगह पर सल्फास की पुड़िया दिखी है.
फूड पॉइजनिंग से बिगड़ी 200 से ज़्यादा जवानों की तबियत, खाने में सल्फास मिले होने का शक
Supaul BSAP Soldiers Food Poisoning: घटना Indo-Nepal border से सटे बिहार के सुपौल ज़िले की है. जवानों का आरोप है कि खाना बनाने वाली जगह जाकर देखने पर सल्फास की पुड़िया देखी गई. ख़बरों के मुताबिक जवान पहले भी खाने की क्वालिटी को लेकर अपना विरोध जता चुके थे.


ये ट्रेनिंग इंडो-नेपाल बॉर्डर पर स्थित भीमनगर में चल रही है. आजतक से जुड़े राम चन्द्र मेहता की ख़बर के मुताबिक़, BSAP के ट्रेनी जवानों ने 18 अगस्त की दोपहर को खाना खाया था. लेकिन देर शाम तक सभी की तबियत अचानक बिगड़ने लगी. जवानों को उल्टी और दस्त होना शुरू हुआ. इसके बाद आनन-फानन में जवानों को पास के बीरपुर अनुमंडल (सब-डिविजन) अस्पताल पहुंचाया गया. जवानों को अस्पताल पहुंचाने का ये सिलसिला शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक जारी रहा. देर रात तक 200 से ज़्यादा जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है. सभी जवानों के वॉमेटिंग टेंडेंसी की जांच की जा रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक़, घटना की ख़बर मिलते ही प्रशासनिक अमला भी एक्टिव हो गया. वीरपुर के SDM नीरज कुमार और सीनियर पुलिस अफ़सर अस्पताल में मौजूद हैं. उनकी निगरानी में जांच की जा रही है. बताया गया कि जवानों ने पहले भी इसके बारे में शिकायत की थी. जवानों का आरोप है कि उन्हें लगातार ख़राब खाना मिल रहा था. जवानों ने इस तरह के खाने का विरोध भी किया था.
ये भी पढ़ें - बिहार: कॉलेज कैंटीन में छात्रों ने खाना खाया, फिर उसमें निकला मरा हुआ सांप, 15 की तबियत बिगड़ी
मामले में वीरपुर के SDM नीरज कुमार ने बताया कि BSAP के जवानों को खाना खाने के बाद असहजता महसूस हुई. इसके बाद सभी जवानों को अस्पताल लाया गया है. सभी का इलाज किया जा रहा है. ज़्यादा पैनिक होने की ज़रूरत नहीं है. फिलहाल जवानों की हालत स्थिर है. धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हो रहा है.
वीडियो: सेहत: फ़ूड पॉइजनिंग होने के पीछे क्या-क्या कारण हो सकते हैं?





















