The Lallantop

"केजरीवाल के इशारे पर..."- सामने आई सुकेश की सबसे भयानक चिट्ठी - "मारा, प्राइवेट पार्ट में चोट आई"

"CRPF जवान ने हमला कर दिया. पत्नी को गाली दी"

Advertisement
post-main-image
सुकेश चंद्रशेखर. (तस्वीर- इंडिया टुडे)

दिल्ली की मंडोली जेल में कैद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को एक और चिट्ठी लिखी है. इसमें सुकेश ने कहा है कि उसका और उसकी पत्नी का ट्रांसफर दिल्ली से बाहर की किसी जेल में कर दिया जाए. सुकेश चंद्रशेखर इससे पहले अलग-अलग मौकों पर एलजी वीके सक्सेना को चिट्ठी लिख चुका है. इनमें उसने दिल्ली (delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सुकेश का दावा है कि उसे AAP सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य नेताओं से जान का खतरा है. वो AAP पर करोड़ों रुपये का चंदा देने के लिए दबाव बनाने का आरोप भी लगा चुका है. इस आधार उसने पिछली चिट्ठी में AAP नेताओं के खिलाफ CBI जांच की मांग की थी. अब वो कह रहा है कि उसके मामले की जांच पूरी होने तक उसे किसी दूसरे राज्य की जेल में भेज दिया जाए, क्योंकि 'दिल्ल की जेल अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के कंट्रोल में' है. सुकेश का आरोप है कि दिल्ली की जेल का पूरा स्टाफ सीएम केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के ‘इशारों’ पर काम करता है.

नई चिट्ठी में क्या बोला सुकेश चंद्रशेखर?

इंडिया टुडे/आजतक से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक सुकेश ने अपने वकील अशोक कुमार सिंह के जरिये एलजी वीके सक्सेना को चिट्ठी भेजी है. इसमें लिखा है,

Advertisement

"सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली की मंडोली जेल में अंडर ट्रॉयल कैदी के तौर पर बंद है. साथ ही सुकेश की पत्नी लीना मंडोली जेल नंबर 16 में बंद है. मेरे क्लाइंट ने अरविंद केजरीवाल, कैलाश गहलोत, सत्येंद्र जैन और आम आदमी पार्टी के खिलाफ आपके दफ्तर में शिकायत करके सीबीआई जांच की मांग की है. उसने ईओडब्ल्यू और ईडी में भी इन सभी के खिलाफ बयान दिए हैं. अब उस पर बयान वापस लेने के लिए लगातार धमकी देकर दबाव बनाया जा रहा है. मंडोली जेल में बंद सुकेश की पत्नी पर भी शिकायत वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है. जेल के सीनियर अधिकारी सुकेश की पत्नी को गालियां देते हैं."

चिट्ठी में आगे दावा किया गया है,

"31 अगस्त को सुकेश के साथ जेल के अंदर CRPF के जवान ने मारपीट की. इससे सुकेश के प्राइवेट पार्ट में चोट आई. उसका इलाज आरएमएल और जीटीबी अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टर ने दर्द कम करने के लिए उसे स्क्रोटल सपोर्ट पहनने की एडवाइस दी है. हाल में मिलने वाली धमकियों और हमले के चलते हम मांग करते हैं कि सुकेश और उसकी पत्नी का ट्रांसफर दिल्ली छोड़ देश के किसी भी दूसरे राज्य की जेल में कर दिया जाए."

Advertisement

चिट्ठी में अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति कार्यालय, गृह मंत्री कार्यालय और भारत के मुख्य न्यायाधीश को भी चिट्ठी की कॉपी भेजी है.

लैटर में 7 नवंबर की शिकायत को भी अटैच किया गया है. इसमें सुकेश ने लिखा है कि AAP संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के इशारों पर जेल एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से उसे धमकी मिल रही है और परेशान किया जा रहा है.

उधर अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी सुकेश के दावों को खारिज करते रहे हैं. उनका कहना है कि सुकेश के दावे असल में बीजेपी की मनोहर कहानियां हैं. सीएम केजरीवाल ने कहा था कि मोरबी हादसे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए बीजेपी सुकेश को सामने लाई है.

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल पर नई चिट्ठी में बड़े आरोप लगा दिए

Advertisement