एग्ज़ाम छोड़ के घर गए एनआईटी के 2000 स्टूडेंट्स!
एनआईटी में हुआ स्टूडेंट्स का बवाल अब फेज़-2 में. स्टूडेंट्स एग्ज़ाम छोड़ के घर जा रहे हैं. कुछ स्टूडेंट्स स्मृति ईरानी से भी मिलेंगे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया वेस्टइंडीज से हार गई. इस पर श्रीनगर एनआईटी में कश्मीरी लड़कों ने जश्न मनाया. NIT के गैर-कश्मीरी छात्रों ने जवाब में तिरंगा लहराया और फिर बवाल हुआ. पुलिस ने लाठीचार्ज किया. कई लड़के घायल हुए. ये मामला अब कोल्ड वॉर के मोड में पहुंच चुका है. एनआईटी के गैर-कश्मीरी लड़के अब कैंपस छोड़ अपने अपने घर जा रहे हैं. हाल ये है कि एग्ज़ाम होने के बावजूद करीब 2000 लड़के वापस घर जा चुके हैं. कुछ लड़के दिल्ली भी पहुंच रहे हैं जहां वो एचआरडी मिस्निटर स्मृति ईरानी से मिलेंगे और अपने कॉलेज के हालातों पर डिस्कशन करेंगे. एनआईटी के डीन ए.बी. लेमन ने इस बात की पुष्टि की कि स्टूडेंट्स कैम्पस छोड़कर जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि कई पेरेंट्स अपने बच्चों को वापस घर भेजने के लिए कह रहे थे जिसके बाद उन्हें कॉलेज से जाने की परमिशन दी गई. गैर-कश्मीरी छात्रों का कहना है कि वे तब तक वापस नहीं आएंगे जब तक कश्मीरी स्टूडेंट्स की साइड लेने वाले फैकल्टी मेम्बर्स के खिलाफ़ ऐक्शन नहीं ले लिए जाता. कहा जा रहा है कि कुछ फैकल्टी मेम्बर्स ने स्टूडेंट्स से उनका करियर चौपट करने की धमकी दी थी. इन बातों से केंद्र के सिचुएशन कंट्रोल में लेने के दावों को झटका लग सकता है. बीकानेर के एक स्टूडेंट ने बताया कि 10-15 स्टूडेंट्स ही अब वहां रुके हुए हैं जिसमें ज़्यादातर कश्मीरी हैं. उसने ये भी कहा कि उन्हें सबसे ज़्यादा डर का अहसास तब हुआ जब उन्हें ये कह कर धमकाया गया कि कि अगर वहां रुके रहे तो एग्ज़ाम के लिए बाहर निकलना ही पड़ेगा. एनआईटी बोर्ड ने एक ई-मेल आईडी बनवाई. इस पर स्टूडेंट्स को स्वेच्छा से घर जाने का ई-मेल करने को कहा गया था. इसके साथ ही इग्ज़ाम छोड़के जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए उनके आने के बाद इग्ज़ाम की नयी स्कीम निकाली जाएगी.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















