The Lallantop

बिहार में शराब का तस्कर पकड़ाया, दिन में UPSC की तैयारी करता था, रात में तस्करी!

अधिकारियों ने कहा - "गलत संगत में पड़ गया था"

Advertisement
post-main-image
पुलिस की गिरफ्त में आशुतोष (फोटो- आत तक)

बिहार में शराबबंदी की बावजूद शराब का बिकना चर्चा में है. और इन्हीं चर्चाओं के बीच एक कथित शराब तस्कर पकड़ में आया है. ख़बर इतनी ही नहीं है. ये तथ्य भी नत्थी है कि ये कथित शराब तस्कर एक छात्र है और UPSC की तैयारी करता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
कोचिंग बैग में किताब की जगह बोतल

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक मामला बिहार के हाजीपुर का है. यहां BPSC और UPSC की तैयारी कराने वाला एक छात्र शराब तस्करी करते पकड़ा गया है. छात्र पटना की परफेक्शन IAS नाम की कोचिंग से तैयारी कर रहा था. रिपोर्ट के मुताबिक छात्र के स्टडी बैग से किताबों की जगह शराब की बोतलें मिली हैं. वो इन बोतलों की होम डिलीवरी करता था.

दरअसल, हाजीपुर उत्पाद विभाग को एक सूचना प्राप्त हुई थी. विभाग को शराब की होम डिलीवरी के बारे में पता चला था. इसके लिए कुछ छात्र एक नेटवर्क चला रहे थे. रिपोर्ट के अनुसार बिहार के छपरा जिले से शराब की खेप लेकर हाजीपुर में डिलीवरी की जाती थी. सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग ने दो दिनों तक रेकी की. जिसके बाद विभाग ने एक शख्स को पकड़ा और इस नेटवर्क का खुलासा हुआ.

Advertisement
रुपये कमाने के लालच में हुआ शामिल

मामले की जांच हुई तो पता चला कि कई छात्र अपने स्टडी बैग में शराब की बोतलें रख उन्हें घरों में देने जाते थे.  पुलिस ने इस मामले में छपरा स्थित सोनपुर के रहने वाले आशुतोष राज नाम के छात्र को गिरफ्तार किया है. पुलिस से पूछताछ पर आशुतोष ने कहा कि वो ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ BPSC की तैयारी कर रहा है. आशुतोष ने बताया कि वो परफेक्शन IAS कोचिंग से तैयारी कर रहा है और पैसे कमाने के चक्कर में इस नेटवर्क में शामिल हो गया है.  

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने जब आशुतोष को गिरफ्तार किया तो वो फूट-फूटकर रोने लगा. उसने पुलिस को बताया कि फीस और पैसे के जुगाड़ में वो शराब की तस्करी में उतर आया था. उसने आगे बताया कि घर में आमदनी न होने के कारण ये कर रहा था. मामले में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने कहा कि छात्र गलत संगत की वजह से शराब की होम डिलीवरी करने लगा था.  

वीडियो: बिहार में शराब बंदी पर इस IPS की बात मानते तो सीएम नीतीश कुमार नहीं फंसते!

Advertisement

Advertisement