The Lallantop

क्लास में चुपके से फोन पर बात कर रहा था लड़का, टीचर सामने आकर बैठ गया और फिर...

पूरी क्लास की हंसी छूट गई

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

क्लास में दो तरह के स्टूडेंट्स होते हैं. एक फ्रंटबेंचर्स और दूसरे बैकबेंचर्स. बैकबेंचर्स तो क्लास में पढ़ाई के अलावा सब कर लेते हैं. आपने भी क्लास में मस्ती की होगी. इससे जुड़े कई सारे वीडियोज और खबरें वायरल होती रहती हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी देखा जा रहा है. क्लास में एक लड़का फोन पर बात कर रहा था. अचानक से टीचर आ गया. फिर जो हुआ, वो वायरल (Social Media Viral Videos) हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंस्टाग्राम पर एक रील काफी देखी जा रही है. इसमें एक क्लास स्टूडेंट्स से भरी हुई है. टीचर पढ़ा रहा है. सब पढ़ रहे होते हैं, सिवाय एक के. एक लड़का नीचे मुंह करके चुपचाप मोबाइल पर बात कर रहा था. अचानक से टीचर आता है. लड़के का मुंह टेबल की ओर है तो उसे पता नहीं रहता. लड़का बात करता रहता है. टीचर उसके सामने आकर बैठ जाता है. टीचर बैठा रहता है और लड़का बात करता रहता है. क्लास के बाकी लड़के-लड़कियां अपनी हंसी रोके रहते हैं. जैसे ही वो फोन काटता है, टीचर को देख एकदम सन्न रह जाता है. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Advertisement

जैसे ही स्टूडेंट की नजरें टीचर से मिलती हैं. पूरी क्लास जोर से हंसने लग जाती है. बच्चों के साथ टीचर की हंसी भी छूट जाती है. क्लास के ही एक लड़के ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर शेयर कर दिया. यहां से ये वायरल है. सिर्फ एक अकाउंट पर ही इसे 4 करोड़ के करीब व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो देख लोगों को अपना स्कूल टाइम याद आ गया. वे इसे लेकर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. कह रहे हैं कि हमारा टीचर होता तो हंसने की बजाय पिटाई कर देता.' किसी ने लिखा कि क्लास की मस्ती का कोई तोड़ नहीं है.' वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: पुनीत सुपरस्टार ने खरीदी कार, कहा, गरीबों को खाना खिलाने के लिए ली है

Advertisement
Advertisement