राजधानी के इस एपिसोड में चर्चा करेंगे बिहार के होने वाले मुख्यमंत्री के नाम पर. बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर गहमागहमी तेज है. नीतीश कुमार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इसी दिन बीजेपी के विधायक दल का नेता चुना जाएगा. ये तय माना जा रहा है कि बीजेपी के विधायक दल का नेता ही राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनेगा. मुख्यमंत्री को लेकर कई बीजेपी में कई नामों की चर्चा है, लेकिन इसमें मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है. क्या सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे? जानने के लिए पूरा वीडियो देखिए.
राजधानी : नीतीश की लगी मुहर ! बिहार में मुख्यमंत्री के लिए सम्राट चौधरी का नाम फाइनल?
राजधानी के इस एपिसोड में बिहार की राजनीतिक सरगर्मी की चर्चा होगी. राज्यसभा की सदस्यता लेने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की कुर्सी छोड़ने वाले हैं. अब ये भी पक्का माना जा रहा है कि अगला सीएम जदयू का नहीं बीजेपी का बनेगा. ऐसे में नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी कौन होगा? इस पर चर्चा की जाएगी.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















