The Lallantop

Storia Food के इस ऐड में राहुल और सोनिया गांधी जैसे कैरेक्टर दिखे फिर तगड़ा बवाल हो गया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.

Advertisement
post-main-image
ये विवादित ऐड Storia Foods के प्रोडक्ट मिल्क शेक का है. इसमें दिख रहे कैरेक्ट राहुल गांधी और सोनिया गांधी जैसे नज़र आ रहे हैं.
राहुल गांधी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता. जिन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर घेर लिया जाता है. उनके बयानों पर मीम बनाए जाते हैं. अब उनको लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है. उनके एक वायरल बयान पर एक विज्ञापन बना. ये ऐड था Storia Foods का. जिसमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी जैसे कैरेक्टर दिखाए गए थे. जिसे लेकर कांग्रेसियों ने बवाल काट दिया. कंपनी के ऑफिस में घुसकर नारेबाज़ी की. कांग्रेस का कहना था कि विज्ञापन में राहुल और सोनिया गांधी का मज़ाक उड़ाया गया है. हंगामे के बाद कंपनी ने ये ऐड यू-ट्यूब से हटा लिया. पहले आप ये वीडियो देखिए आपको याद होगा, राहुल गांधी ने एक चुनावी रैली में कहा था,
"आलू के किसानों को कहा, ऐसी मशीन लगाउंगा, इस साइड से आलू डालो, उस साइड से सोना निकालो. इतना पैसा बनेगा, आपको पता नहीं होगा कि क्या करना है. मेरे नहीं नरेंद्र मोदी के शब्द हैं."
इसका एक हिस्सा 'ऐसी मशीन लगाऊंगा, इस साइड से आलू डालो, उस साइड से सोना निकालो' वायरल किया गया था. इसके बाद राहुल का काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया था. Storia Foods के इस ऐड में कॉमेडियन संकेत भोसले नज़र आ रहे हैं. सफेद कुर्ते और काली सदरी पहने वो राहुल गांधी की मिमिक्री करते हुए बोल रहे हैं, ऐसी मशीन लगाऊंगा, एक साइड से घास डालो, दूसरी साइड से दूध निकलेगा. सोनिया गांधी की मिमिक्री कर रही एक्ट्रेस कहती है- उसे मशीन नहीं, गाय कहते हैं. मुंबई ऑफिस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया इस ऐड में राहुल गांधी को ट्रोल करने की कोशिश साफ दिख रही है. ऐड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टोरिया फूड्स के मुंबई स्थित ऑफिस में जमकर हंगामा किया. प्रोटेस्ट कर रहे कई कार्यकर्ता बिना मास्क के नज़र आ रहे हैं. विवाद बढ़ा तो पुलिस ने एपिडेमिक ऐक्ट की धारा लगाकर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. कुछ ऐसे हैं जिन्हें Storia Foods का ये विज्ञापन पसंद नहीं आया. कुछ ट्वीट्स पर नज़र डालते हैंः
 
आप में से कितने लोगों ने इस ब्रांड ब्रांड के बारे में सुना है इसलिए एक विज्ञापन #RahulGandhi को टार्गेट करके सस्ते प्रचार स्टंट का उपयोग किया हैउन्हें बस इतना करना था कि राहुल गांधी का मजाक उड़ाया जाए और दक्षिणपंथी इको सिस्टम से यह सुनिश्चित किया जाए कि विज्ञापन हर घर तक पहुंचे। — Poonam Chand (@POONAMCHAND407) April 27, 2021
  कॉमेडियन श्याम रंगीला ने भी इस मामले में ट्वीट किया,
किसी भी व्यक्ति की नक़ल-मज़ाक़ करने में बनाई हुई स्क्रिप्ट का सेन्स उस व्यक्ति की रियल लाइफ़ इमेज पर निर्भर होता है, मैंने मोदी जी की नक़ल से सबको हंसाया है तो राहुल जी को भी कभी नहीं छोड़ा,मेरे विडीओ देख सकते है. किसी ने विरोध नहीं किया लेकिन आज जो हुआ वो तो ग़लत है#storia — Shyam Rangeela (@ShyamRangeela) April 27, 2021
 
जब @rahulgandhi भारत के प्रधानमंत्री को चोर ,जुमलेबाज बोलते है @INCIndia के प्रवक्ता टीवी चैनलो पर प्रधानमंत्री को गालियाँ देते है तब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन नही होता है अब एक विज्ञापन के लिए तोडफोड करना क्या कहलाता है। राहुल गांधी जवाब देगा। https://t.co/Z2WVoraJSJ — हिन्दुस्तानी (@shyampa44861629) April 27, 2021
सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं कि इस हंगामे के बाद ये वीडियो और ज़्यादा वायरल होने वाला है. लोगों का इंटरेस्ट अब इस ऐड को देखने में होगा. वहीं फूड कंपनी की तरफ से अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं आया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement