The Lallantop

दोस्तों ने नशे में डाल दिया स्टील का ग्लास, आंत में फंस गया, ऑपरेशन से निकला!

पीड़ित ने घर में किसी को नहीं बताया, फिर दर्द बढ़ा तो अस्पताल जाना पड़ा, वहां खुला सच!

Advertisement
post-main-image
शख्स से पेट से निकाला स्टील का गिलास (फोटो- आजतक)

ओडिशा (Odisha) के बेरहामपुर (Berhampur) में डॉक्टरों ने सर्जरी (Surgery) कर एक शख्स के पेट से स्टील का गिलास (Steel Glass) निकाला. ये गिलास आदमी की आंतों (Intestines) में फंसा हुआ था. घटना बेरहामपुर शहर के MKCG मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की है. सर्जरी से पहले शख्स के किए गए एक्स रे (X Ray) की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं, जिसमें आंत में एक स्टील का गिलास साफ नजर आ रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पेट में कैसे गया स्टील का गिलास?

पीड़ित का नाम कृष्णा राउत बताया जा रहा है जो गंजम जिले के बुगुडा प्रखंड के बालीपदर का रहने वाला है. उसकी उम्र 45 साल है. रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले शख्स के दोस्तों ने उसके गुदे (Anus) में ये स्टील का गिलास डाला था. उस वक्त वो नशे की हालत में था. 

10 दिन पहले दोस्तों के साथ की पार्टी

गुजरात के सूरत में काम करने वाला राउत लगभग 10 दिन पहले अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था. इस दौरान उसके दोस्तों ने नशे की हालत में उसके गुदाद्वार में स्टील का गिलास डाला था. अगले दिन से राउत को निचली आंत में दर्द होने लगा लेकिन उसने अपने परिवार वालों को इसके बारे में नहीं बताया. जब दर्द धीरे-धीरे बढ़ने लगा और असहनीय हो गया तो राउत सूरत छोड़कर वापस अपने गांव गंजम लौट गया.

Advertisement
रूटीन चेक अप के लिए अस्पताल गया

गांव पहुंचने के बाद उसके पेट में सूजन आ गई और शौच करने में भी दिक्कत होने लगी. इसके बाद अपने परिवार वालों की सलाह पर कृष्णा रूटीन चेक-अप के लिए MKCG मेडिकल कॉलेज और अस्पताल गया.

घटना के बारे में जानकर डॉक्टर भी दंग रह गए. एक्स-रे में पता चला कि गिलास कहां पर फंसा था. पहले बिना सर्जरी के गिलास निकालने की कोशिश की गई. कई कोशिशों में विफल होने के बाद डॉक्टर्स ने सर्जरी कराने की सलाह दी.

सर्जरी कर स्टील का गिलास निकाला

अस्पताल के सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर चरण पांडा की सलाह पर सहायक प्रोफेसर संजीत कुमार नायक, डॉ सुब्रत बराल, डॉ सत्यस्वरूप और डॉ प्रतिभा सहित डॉक्टरों की एक टीम ने सर्जरी की. उन्होंने आंत को काट कर स्टील का गिलास निकाल लिया. अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक सर्जरी के बाद कृष्णा की हालत स्थिर है. 

Advertisement

देखें वीडियो- ओडिशा की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी सारी संपत्ति एक रिक्शावाले के नाम क्यों कर दी?

Advertisement