The Lallantop

SBI की चेतावनी: किसी को अपना 'घर का नाम' न बताना, बैंक खाता खाली हो जाएगा

घर पे प्यार से गोलू, छोटू, बिट्टू वगैरह बुलाए जाते हैं तो सावधान!

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
देश के सबसे बड़े बैंक ने चौंकाने वाली हिदायत दी है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई ने अपने 17 करोड़ डेबिट कार्ड धारकों को कहा है कि वे कभी भी किसी अंजान बंदे से अपनी मां का पहला सरनेम शेयर न करें. साथ ही अपना घर का नाम भी न जाहिर करें. अब आप सोच रहे होंगे कि इससे क्या होगा. इससे होगा ये कि कोई भी बंदा आपके पेट नेम यानी घर के नाम से आपका अकांउट हैक कर सकता है. जब हमलोग ऑनलाइन बैंकिंग के लिए रजिस्टर करते हैं तो अंकाउट हमसे इस तरह के सवालों के जवाब सिक्योरिटी के लिए लेता सेव करता है. साथ ही जब पासवर्ड भूल जाते हैं और नया पासवर्ड सेट करने के लिए क्लिक करते हैं तो हमें उन सवालों के जवाब देने होते हैं जो हमसे शुरू में पूछे गए होते हैं.
देखने में आया है कि ज्यादातर टाइम पर हम लोग अपना घर का नाम और मां के पहले सरनेम जैसे सवालों के उत्तर सेव करते हैं. इसलिए आगे से किसी को भी या किसी भी सोशल मीडिया प्रोफाइल में अपनी इस तरह की जानकारियां न डालें.
पहले भी एसबीआई के कई एटीएम कार्ड धारकों के डाटा चोरी होने की खबर आई थी. बैंक के  मुताबिक अगर आप इंटरनेट बैंकिंग करते हैं तो इंटरनेट बैंकिंग की यूजर आईडी और पासवर्ड गोपनीय रखें. हमेशा स्‍ट्रॉग पासवर्ड रखें. हमलोग अक्सर आसान पासवर्ड सेलेक्‍ट करते हैं. जिससे इसे याद रखने में आसानी हो. थोड़े-थोड़े समय में अपना पासवर्ड भी बदलते रहें.
  Also Read-

मंगल ग्रह से भी ज्यादा ठंड हो रही है यहां, खड़े-खड़े बर्फ हो रहे हैं लोग

Advertisement

इस पहाड़ पर इस वक्त 'ऊं' की आकृति नज़र आना बुरी खबर क्यों है?

दस स्वेटर, आठ पैंट पहनीं थीं इसलिए गिरफ्तार हो गया – वीडियो देखें

Advertisement

Advertisement
Advertisement