साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप.
इंडिया की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने शादी कर ली है. दूल्हे राजा हैं पारुपल्ली कश्यप. वो भी बैडमिंटन के नामी खिलाड़ी हैं. हैदराबाद में एक प्राइवेट फंक्शन में दोनों ने शादी की. शादी में कुछ बेहद करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए. ये बेहद साधारण सेरेमनी थी, अब रिसेप्शन 16 दिसंबर को होगा. साइना ने ट्वीट कर अपनी शादी की खबर उनके फैंस को दी.
साइना के पिताजी हरवीर सिंह ने इंडिया टुडे को बताया, 'ये साइना और कश्यप के दोस्तों को मिलाकर लगभग 40 मेहमानों की एक छोटी सी गैदरिंग थी. अब रिसेप्शन 16 दिसंबर को होगा.'
2014 कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट, साइना और कश्यप पहली बार पुलेला गोपीचंद अकेडमी में मिले थे, जहां वो 2005 से ट्रेनिंग कर रहे हैं. पारुपल्ली कश्यप 2012 के अर्जुन अवार्डी हैं. और उस ख़बरों के आए थे जब वो लंदन ओलंपिक्स 2012 के मेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए थे. उस वक़्त तक वो ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी थे. इसके बाद 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने मेंस सिंगल्स में सोना जीता था.
पिछले साल साइना पी. कश्यप और अपने दूसरे साथियों के साथ पार्टी करती नज़र आईं थी. साइना और कश्यप प्रीमियर बैडमिंटन लीग(पीबीएल) में अवध वॉरियर्स के लिए खेलते हैं. दो साल से घुटने की चोट से जूझ रही साइना ने इस सीजन में अच्छा खेल दिखाया है. साल की शुरुआत में इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंची थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पीवी सिंधू को हराकर गोल्ड मेडल जीता था. एशियन गेम्स के विमेंस सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर वन ताई ज़ू यिंग से हारने के बाद साइना को ब्रॉज़ मेडल से संतोष करना पड़ता था. ये उनका एशियाड में पहला मेडल था और एशियन गेम्स सिंगल्स में भारत को 36 साल बाद मिला कोई मेडल था. बाद में पीवी सिंधू ने सिल्वर जीतकर इस रिकॉर्ड में अपना नाम भी दर्ज करा लिया. मेडल जीतने के बाद साइना ने ट्विटर के ज़रिए जिन लोगों का शुक्रिया अदा किया था उनमें पी. कश्यप का भी नाम था.
I would like to thank Gopi Sir for all the hardwork and support ... also @parupallik
for giving me great match inputs and for helping me in sessions before the #AsianGame2018
... lot of efforts of Physios would like to thank @ArvindDNigam4
and Kiran challagundla sir.. pic.twitter.com/dznm2DmmGc
— Saina Nehwal (@NSaina)
August 29, 2018साइना और कश्यप की शादी इतनी शांति से हुई कि इसकी उतनी ज्यादा चर्चा नहीं हुई जितनी सेलिब्रिटीज़ की शादियों की आजकल होने लगी है. स्पोर्ट्स की दुनिया की दिग्गज हस्तियों ने सोशल मीडिया के ज़रिए इस जोड़े को शुभकामनाएं दीं.
शादी करने के बाद साइना ईशा अंबानी की शादी में शरीक हुईं जो उनकी शादी से ठीक उलट थी. हमारे समय की शायद सबसे ज्यादा चर्चित और खर्चीली शादी में शामिल होने गईं साइना ने अपनी फोटो ट्वीट कर अंबानी के यहां शादी में शामिल होने की जानकारी दी.
एक और कारण जिसके लिए साइना की शादी अहम हो जाती है वो ये कि ये शादी बड़े साधारण तरीके से की गई. साधारण से मतलब बिना ज्यादा पब्लिसिटी किए. साइना ओलंपिक मेडल विनर हैं और पारुपल्ली कश्यप का भी बैडमिंटन की दुनिया में काफी नाम है. दोनों ही खिलाड़ियों को बहुत से उभरते खिलाड़ी अपने आइडल के तौर पर देखते हैं. ऐसे में उनका हर कदम फॉलो करने की कोशिश करते हैं. भारत में जहां लोग शादी में अपनी सारी जमा पूंजी खर्च कर देते हैं वहीं ये शादी एक मेसेज है कि इस धन का इस्तेमाल शादी जैसी चीज़ों में खर्च ना करके और दूसरी ज्यादा अहम चीज़ों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य आदि में किया जाना चाहिए. साइना हरियाणा से आती हैं जो भ्रूण हत्या के लिए बदनाम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहीं से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी. भ्रूण हत्या का एक अहम कारण खर्चीली शादियां और उनमें दिया जाने वाला दहेज है जो लड़की को एक बोझ समझने पर मजबूर कर देता है. उम्मीद है साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का ये सन्देश भी उन्हें फॉलो करने वालों तक पहुंचेगा. दोनों को दी लल्लनटॉप की ओर शादी मुबारक. शादियों से सन्देश लेने का ज़िक्र आया है तो विनेश और सोमवीर राठी की शादी का ज़िक्र तो बनता है. इस जोड़े ने 7 की बजाय 8 फेरे लिए और आठवां फेरा 'बेटी बचाओ-बेटी पढाओ' के लिए लिया गया. इन्हें भी शादी मुबारक.