स्पाइसजेट (SpiceJet) ने 20 सितंबर को अपने 80 पायलट्स को तीन महीने की छुट्टी पर भेज दिया है. इस दौरान पायलट्स को सैलरी भी नहीं मिलेगी. कंपनी का कहना है कि ये कदम अपनी ‘कॉस्ट को रेशनलाइज़’ करने के लिए उठाया गया है. कंपनी की तरफ से एक बयान में कहा गया,
स्पाइस जेट ने 80 पायलट्स को तीन महीने की छुट्टी पर भेजा, सैलरी नहीं मिलेगी
स्पाइस जेट ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को कंपनी से निकालने की पॉलिसी नहीं है. कोविड महामारी में भी किसी को नहीं निकाला था.


"हमने ये कदम स्पाइस जेट की पॉलिसी के मुताबिक ही उठाया है. जिसमें किसी भी कर्मचारी को निकालने की पॉलिसी नहीं है. हमने इस पॉलिसी का पालन कोविड महामारी जैसे मुश्किल वक़्त में भी किया था. ये एयर-क्राफ्ट फ्लीट के मुताबिक़, पायलट्स में बीच संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा."
इधर इस फैसले के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही स्पाइसजेट एयरलाइन के कुछ पायलट्स के बीच हड़कंप मच गया. एयरलाइन के बोइंग और बॉम्बार्डियर फ्लीट के पायलट्स को ही अनपेड लीव पर जाने के लिए मजबूर किया गया है. कंपनी के एक पायलट ने समाचार एजेंसी PTI को बताया,
सैलरी में कटौती हुई थी"कंपनी की आर्थिक तंगी के बारे में हमें पता तो था, लेकिन कंपनी का ये फैसला हमारे लिए चौंकाने वाला था. कंपनी की आर्थिक स्थिति को लेकर अभी भी कुछ पक्का नहीं है. जिन पायलट्स को छुट्टी पर भेजा गया है, उनको वापस बुलाने को लेकर भी कुछ कहा नहीं जा सकता, कि वो बुलाए जाएंगे या नहीं."
स्पाइसजेट का कहना है कि LWP (लीव विदाउट पे) पीरियड सर्व कर रहे पायलट्स को कंपनी की तरफ से दी जाने वाली सेवाएं नहीं रोकी जाएंगी. इधर पिछले साल नौकरी छोड़ चुके स्पाइसजेट के एक पूर्व कर्मचारी ने कहा,
"एक्सपैट पॉयलट्स को कोविड महामारी के चलते नौकरी से निकाल दिया गया था. जबकि केबिन क्रू को साल 2020 से एक से ज्यादा बार LWP पर भेजा जा चुका है, साथ ही उनकी सैलरी में भी कटौती की गई थी."
स्पाइसजेट ने बताया कि 2019 में कंपनी ने 737 मैक्स एयर-क्राफ्ट की उड़ाने बंद करने के बाद 30 से ज्यादा विमानों को शामिल किया था. जिसके बाद कंपनी लगातार पायलट्स को शामिल करने पर काम कर रही थी. मैक्स की सर्विसेज़ बंद होने के बाद कंपनी के पायलट्स की संख्या ज़रूरत से ज्यादा बढ़ गई थी. कंपनी ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि मैक्स की सर्विसेज को जल्द वापस लाया जा सके. कंपनी ने आगे कहा कि वो जल्द ही मैक्स को दोबारा शुरु करने जा रहे हैं और यह पायलट्स फिर से वापस नौकरी पर लौट सकेंगे.
(ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे आर्यन ने लिखी है.)
बंदे ने इंडिगो एयरलाइंस को डेटा लीक की दिक्कत ठीक करने की सलाह क्यों दे डाली?











.webp?width=275)
.webp?width=275)








