साल 2025 में अमेरिका के बोस्टन में हुए कोल्डप्ले कॉन्सर्ट से एक कपल का 'किस-कैम' वीडियो काफी वायरल हुआ था. दोनों एक-दूसरे की बाहों में थे. लेकिन जब कैमरा उनकी तरफ फोकस करता है, तो वे हड़बड़ाते हुए अलग हो जाते हैं और चेहरा छिपाने की भी कोशिश करते हैं. इसे देख म्यूजिशियन क्रिस मार्टिन कहते हैं, ‘या तो इन दोनों के बीच कोई चक्कर (अफेयर) चल रहा है या फिर ये बस बहुत ज्यादा शर्मीले हैं.’
Coldplay कॉन्सर्ट में CEO के साथ दिखने के बाद क्या हुआ? HR हेड ने सब बताया
Coldplay 'Kiss Cam' Drama: साल 2025 में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट से एक 'किस-कैम' वीडियो काफी वायरल हुआ था. क्लिप में Astronomer कंपनी की HR एग्जीक्यूटिव (पूर्व) क्रिस्टिन कैबोट और CEO एंडी बायरन साथ नजर आए थे. वे दोनों एक-दूसरे की बाहों में थे. अब क्रिस्टिन कैबोट ने इस क्लिप के बारे में बात की है.
.webp?width=360)

क्लिप सामने आने के बाद लोगों ने दोनों को इंटरनेट पर सर्च करना शुरू कर दिया. पता लगा कि दोनों साथ में Astronomer कंपनी में काम करते हैं. शख्स जिनका नाम एंडी बायरन हैं, वो कंपनी के CEO हैं और महिला क्रिस्टिन कैबोट HR एग्जीक्यूटिव. दोनों ये कंपनी छोड़ चुके हैं.
अब किस कैम सीन पर क्रिस्टिन कैबोट ने एक इंटरव्यू में बात की है. उन्होंने बताया, "एंडी और मैं सिर्फ बॉस-कलीग थे. हमारे बीच कोई अफेयर नहीं था. यहां तक कि उस टाइम अलग रह रहे मेरे पति भी हमारे रिश्ते के बारे में जानते थे कि हम काफी सोशल हैं. और मेरी CEO के साथ काफी अच्छे रिलेशन रहे हैं."
कैबोट ने आगे कहा,
‘मैं कॉन्सर्ट में जा रही थी, तभी मेरी बेटी ने मुझे मैसेज कर कहा कि ये कितना बढ़िया है कि आप और एंड्रयू (एक्स हसबैंड) दोनों ही कोल्डप्ले में हैं. मैंने खुद से सवाल किया कि अगर मेरा पति मुझे एंडी के साथ देखता है, तो क्या ये अजीब लगेगा? फिर मुझे लगा कि 55 हजार लोगों के बीच में हम दोनों कहां ही एक दूसरे के सामने आने वाले हैं.’
आगे वे हंसते हुए कहती हैं कि आखिर में अच्छा तो ये ही होता कि हम दोनों टकरा जाते. मगर क्रिस्टिन कैबोट ने इस बात पर जोर दिया कि बायरन के साथ उनकी नजदीकी देखकर उनके पति को कोई फर्क नहीं पड़ता. उनका कहना है कि उनके पति को पता है कि एंडी और उन्होंने साथ में कितना काम किया है. उन्हें पता है कि वो दोनों मिलते-जुलते थे. साथ में लंच करते थे.
पूर्व एचआर ने कहा,
‘एंड्रयू मेरे काम करने के नेचर और उसके तौर-तरीकों को जानता था. मैंने जिन भी सीईओ के साथ काम किया है, उनके साथ मेरे रिश्ते अच्छे थे. इसलिए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ा.’
हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों को ये बात बिल्कुल नहीं पसंद आई. लोग महिला को ‘गोल्ड डिगर’, ‘घर तोड़ने वाली’ कहने लगे. एक अन्य इंटरव्यू में कैबोट ने इस पर भी बात की थी. कहा था कि लोग उनकी आलोचना कर रहे थे. जान से मारने की धमकी दे रहे थे. वहीं, कई ब्रांड्स ने इस क्लिप को अपने प्रमोशन का अवसर समझकर इस्तेमाल भी किया था. इस बात पर क्रिस्टिन कैबोट ने आपत्ति जताई थी.
वीडियो: संसद में आज: नोरा फतेही के गाने पर कंगना रनौत ने क्या कहा?




















