The Lallantop

जियो में स्पीड चाहिए तो जेब ढीली करिए

चचा भतीजे की बहस छोड़िए, यहां अपने डेटा का हिसाब जोड़िए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
31 दिसंबर. साल 2016, साल की आखिरी तारीख. एक ओर तो तमाम लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के लिए बैठे थे वहीं कई दिन से मुफ्त में इंटरनेट से अघाए लोग जिओ के नए रेट का इंतज़ार कर रहे थे.  सितंबर 2016 में रिलायंस जियो 4जी के लांच होने से देश में मुफ्त इंटरनेट युग का आगाज हुआ . वेलकम ऑफर, जियो का सिम खरीदिए और मुफ्त इंटरनेट की मौज उड़ाइए. मगर जी भर कर यूट्यूब वीडियो दिखाने वाली ये सेवा दिसंबर 2016 तक के लिए ही थी.जिओ 4जी के साथ रिलायंस सबसे तेजी से बढ़ने वाली टेक्नोलॉजी कंपनी होने का दावा करती है. दिसंबर तक कंपनी ने 52 मिलियन यूजर जोड़ लिए थे.

खैर अब नई लिस्ट आ गई है. जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी है, लेकिन थोड़ी कटौती के साथ. 31 मार्च 2017 तक मुफ्त इंटरनेट की सेवा जारी रखी गई है. रिलायंस ने नए साल की शुरुआत में ‘हैप्पी न्यू ईयर ऑफर’ पेश किया है. 1 जनवरी 2017 से. अब आप एक दिन में हाईस्पीड 1 जीबी  इंटरनेट ही इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद नेट स्पीड घटकर 128 kbps हो जाएगी. इससे पहले ये सीमा 4 जीबी प्रतिदिन की थी.

अधिक डेटा के लिए

आपको अपनी जेब ढीली करनी होगी. 1 जीबी की सीमा के बाद 4जी स्पीड के लिए अलग से पैसे खर्चने होंगे. प्रतिदिन 1 जीबी का पैक 51 रूपये का होगा और 301 रूपये में 28 दिनों के लिए 6 जीबी. रिलायंस ने वॉयस कॉलिंग और मैसेजिंग सुविधा को हमेशा फ्री रखने का वादा भी किया है. इस बारे में बेफिक्र रहने को कहा गया है. लेकिन मुफ्त इंटरनेट के लॉलीपॉप का मीठापन कम तो हो ही गया है.

ये स्टोरी अभिषेक ने लिखी है.

 

Advertisement
Advertisement