फिर कार्तिक ने अपना वो वीडियो डिलीट कर दिया. सोना ने उनके इस कदम की तारीफ की. इसके बाद अचानक से सोना की ट्विटर पर ट्रोलिंग चालू हो गई. सोना ने एक बार फिर से एक ट्वीट किया. और इस ट्वीट में उन्होंने कार्तिक को बुरी तरह झाड़ते हुए कहा कि अब वो अपनी पीआर टीम की मदद से उनके खिलाफ फर्जी खबरें छपवा रहे हैं. सोना ने अपने ट्वीट में एक्ज़ैक्टली क्या कहा, हम नीचे बता रहे हैं-
''बड़े दुख की बात है कि आप अपने पीआर वाले लोगों को मेरे खिलाफ हेडलाइन बनवाने के लिए कह रहे हैं. कि कैसे आपके 'बेवकूफाना-खतरनाक' वीडियो पर आपको झाड़ने के बाद सोशल मीडिया वाले लोग मुझे फटकार रहे हैं. मुझे लगा आपको अपनी गलती का एहसास हो गया होगा कार्तिक आर्यन. (आपके पोस्ट डिलीट करने के बाद) मैंने जेनुइनली आपकी तारीफ की थी. आपकी मेल ईगो भड़क गई?''
पिछले कुछ दिनों से सोना सोशल मीडिया पर धर्म से जुड़े मसलों पर भी बात कर रही हैं. उनकी ये बातें जिन्हें ठीक नहीं लग रही, वो उनके साथ बहस में पड़ जा रहे हैं. जैसे पिछले दिनों एक ट्विटर यूज़र ने सोना को टोकते हुए कहा-
''मैम इतने बुरे दिन आ गए क्या आपके कि आप ट्विटर पर नाम सर्च कर रही हों और चारों तरफ सिर्फ हिंदुफोबिया ही दिख रहा है?''सोना ने वापस से मोर्चा संभाल लिया. उन्होंने इसका जवाब देते हुए लिखा-
''आपसे ठीक उलट मैं एक पब्लिक फिगर हूं. 2 साल पहले मुझे कलाम गाने के लिए एक मुस्लिम संगठन से धमकी भरे पत्र और तमाम चीज़ें भेजी गई थीं. उससे पहले सलमान की आलोचना करने की वजह से गैंग रेप और एसिड अटैक की धमकियां दी गईं. मैंने इसके लिए धर्म नहीं मिसोजिनी को दोष दिया.''
मतलब बात तो कार्तिक की चल रही थी लेकिन सोना ने बीच में सलमान को भी लाकर रगेद दिया. खैर, सोना मोहपात्रा मशहूर सिंगर हैं. लेकिन उनकी गायकी सिर्फ फिल्मों तक ही महदूद नहीं है. वो इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट हैं. इनके बारे में जानकारी के लिए 'फुकरे' फिल्म का 'अंबरसरिया' गाना याद कर लीजिए. कलाकारी के लिए आमिर खान की फिल्म 'तलाश' और 'सत्यमेव जयते' जैसे शोज़ पर उनकी परफॉरमेंस देख लीजिए. इसके अलावा वो बुल्ले शाह से लेकर फैज़ और खुसरो तक के कलाम गाती हैं. और उनके म्यूज़िक वीडियोज़ में भी नज़र आती हैं. जाते-जाते उनका एक सुंदर गाना भी देखते-सुनते जाइए: वीडियो देखें: 'तबलीगी जमात' पर रंगोली ने ट्वीट किया, ट्रोल हुईं और अब उनके बचाव में आई सोना महापात्रा










