एक चेला मुख्यमंत्री बन गया. एक चेली मुलेठी खाकर मुख्यमंत्री गवर्नर बन गईं. एक चेला थोड़ा और धाकड़ वकील बन गया. एक चेला कवि था, तो वो और क्या ही बनेगा. कुल मिलाकर टोटल बात ये है कि चेले सारे काम में लग गए. एक गुरु ही हैं, जिनके गुण कोई पहचान नहीं पाया.
अन्ना हजारे. सारा मुल्क 'मैं भी अन्ना, तू भी अन्ना' गाते हुए अन्ना हजारे बन गया. अन्ना हजारे, अन्ना हजारे न रह पाए. रिलेशनशिप स्टेटस सिंगल वाले अन्ना अपने जीवन में रिलेशनशिप्स में हर बार 'धोखा' खाए. पर अब धोखा रिपीट नहीं होगा. अन्ना हजारे फाइनली वहां पहुंच लिए हैं, जहां उन्हें बहुत पहले पहुंच जाना चाहिए था. द कपिल शर्मा शो. अन्ना हजारे रविवार को 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आए. जनलोकपाल की मांग करने नहीं, अपनी भूख हड़ताल टूटवाने के लिए. राइट टू रिजेक्ट या पूर्ण स्वराज की मांग के लिए नहीं. अन्ना हजारे कपिल के शो में अपनी बायोपिक
'अन्ना- किशन बाबूराव हजारे' का प्रमोशन करने पहुंचे. वहां बैठी ऑडियंस भी चहक उठी. अन्ना हजारे ने इस शो में कुछ इंटरेस्टिंग बातें कहीं. तदउपरांत इस इंटरेस्टिंग के आगे
'....Things You should know about...' लिखकर लिस्टिकल वाली वेबसाइट्स ने स्टोरीज करना शुरू कर दी है. पढ़िए अन्ना हजारे की 5 बतकहियां, ड्यूरिंग द शो.
कॉज राजकपूर कह गए हैं, द शो मस्ट गॉन...
1.
हजारे कपिल शर्मा से बोले, 'आपने इतने शो किए हैं. इतने एक्टर्स. इतने बड़े-बड़े लोग. क्या आपको कभी लगा था कि मंदिर में रहने वाला एक फकीर आदमी, उसके सामने आप शो करेंगे?'
(अब अगर आपने कपिल का शो देखा होगा. तो समझ ही गए होंगे कि ये अन्ना ने कपिल की शैली में कपिल का काट दिया.)
2.
मैं चार भाइयों में सबसे बड़ा था. घर के लोग अन्ना बोलने लगे. फिर पड़ोस के लोग. फिर गांव के लोग. और अब पूरा देश मुझे अन्ना हजारे बोलता है. पर असल में मेरा नाम किशन बाबू राव हजारे है.
3.
एक बार आत्महत्या करने की सोची थी. हाथ में आई स्वामी विवेकानंद की किताब. उसे पढ़कर मुझे लगा इंसान को मनुष्य जीवन सेवा करने के लिए मिला है. 25 साल की उम्र में मैंने तय किया कि समाज और देश की सेवा करते हुए मरूंगा. मैंने शादी नहीं की. पूरा देश परिवार बन गया.
4.
अन्ना से जब शादी के बारे में पूछा गया तो बोले, 'मैं सबको शुरू में मना कर देता था. लोग मुझे पागल बोलने लगे. हर लड़की को न बोल देता है, जरूर इसके दिमाग में प्रॉब्लम हैं.'
5.
मैं फिल्मों का शौकीन था. मैं किसी भी फिल्म का फर्स्ट शो कभी मिस नहीं करता था. नहीं तो फिल्म से इंटरेस्ट खत्म हो जाता था.
अन्ना हजारे की फिल्म का ट्रेलर यहां देखिए. 14 अक्टूबर को फिल्म रिलीज होगी.
https://www.youtube.com/watch?v=qDsAtOVTtqk