स्मृति ईरानी की कुर्सी छीन ली गई. क्यों? चौंकाने वाली बात है. बड़ी तेजी से उन्हें पार्टी में प्रमोशन मिला. सरकार ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी HRD मिनिस्टर बनाकर. फिर अचानक उन्हें डिमोट करके कपड़ा मंत्री बना दिया गया. कह रहे हैं कि रोहित वेमुला की हाय लगी है मैडम को. कुछ इसे JNU बवाल का असर बता रहे हैं. लेकिन ट्विटर पर 21 साल के एक लड़के को बधाइयां दी जा रही हैं.
ये लड़का कौन है? मैडम स्मृति मौन हैं. 'बेटा सरल' नाम है इनका. असली नाम सरल पटेल. ये वही लड़का है जिसे स्मृति ईरानी ने ग्रामर को लेकर छेड़ा था और अगली फुरसत में उसने मैडम से बदला ले लिया.
कहानी इस तरह शुरू हुई थी
आपको याद होगा, ट्विटर पर 'डियर' कहे जाने से स्मृति नाराज थीं. इसी पर सरल पटेल ने एक ट्वीट किया. उसमें इंग्लिश ग्रामर की दिक्कत थी. स्मृति ईरानी ने उसे रिट्वीट करते हुए लिखा, 'ग्रामर ठीक करो बेटा.'

बात आई गई हो गई. लेकिन सरल पटेल के लिए नहीं. उसने अपने ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर 'बेटा सरल' रख लिया और सही मौके का इंतजार करने लगा. मौका तीन दिन बाद ही मिला गया, जब स्मृति ने गवर्नर राम नाइक के साथ फोटो डाली. उसमें गवर्नर की स्पेलिंग Governor की जगह Governer लिख दी. सरल ने तुरंत लिखा, 'स्पेलिंग ठीक करो आंटी जी. आपके 'बेटे' की तरफ से.' ये ट्वीट वायरल हो गया. मैडम को ट्वीट डिलीट करना पड़ा.
और जब HRD से छुट्टी की खबर आई
बुधवार को जैसे ही खबर आई कि स्मृति ईरानी से HRD मिनिस्ट्री छीन ली गई है, लोग 'बेटा सरल' को बधाइयां देने लगे. एक बड़े अखबार ने उसके ट्वीट को बड़े फॉन्ट में अपने फ्रंट पेज पर लगाया. https://twitter.com/MehekF/status/750606616270139392 https://twitter.com/vinaydokania/status/750410723768070144 https://twitter.com/vinaydokania/status/750358780483862528 https://twitter.com/Scepticindian/status/750382777690890240 https://twitter.com/qutzpa/status/750389930333908995 https://twitter.com/vinaydokania/status/750393774937812992 https://twitter.com/PatelSaral007/status/750398671682883584 https://twitter.com/sunny_congress/status/750590099864358912 सरल पटेल भी कह रहे होंगे, 'बेटा सरल नाम है हमारा. बता दीजिएगा सबको.'
