The Lallantop

स्मृति ने मोची को 100 रुपए देकर दिल खुश कर दिया

टेक्सटाइल मिनिस्टर स्मृति ईरानी के बारे में अच्छी खबर आई है. पढ़ लीजिए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

स्मृति ईरानी बहुत दिनों से खबरों से नदारद चल रही थीं. जब शिक्षामंत्री थीं, तब हर दूसरे-चौथे दिन उनका कोई न कोई पंगा हो जाता था, लेकिन जब से टेक्सटाइल मिनिस्टर बनी हैं, तब से ऐसा लग रहा है, जैसे नेपथ्य में चल रही हों. खैर, बड़े दिनों बाद स्मृति खबरों में हैं. कोयंबटूर में उन्होंने एक मोची के साथ जो किया है, वो एकदम गिल्ल कर देने वाला मामला है.

Advertisement

कोयंबटूर में ईशा नाम का एक फाउंडेशन है. स्मृति को इस फाउंडेशन के एक सेशन में स्पीच देनी थी, जिसके लिए वो वहां गई थीं. एयरपोर्ट पर उतरते समय उनकी चप्पल टूट गई. अब वहां न तो चप्पल बनवा सकती थीं और न नई खरीद सकती थीं. तो जब वो इवेंट वाली जगह जा रही थीं, तो एयरपोर्ट से करीब 16 किमी दूर पेरूर नाम की जगह पर उनकी निगाह एक मोची पर पड़ी. उन्होंने वहीं गाड़ी रुकवाई और चप्पल ठीक कराने मोची के पास बैठ गईं.


मोची की दुकान पर स्मृति
मोची की दुकान पर स्मृति

इस दौरान आसपास इकट्ठा लोगों ने उनकी मोची के पास स्टूल बैठे हुए फोटो भी खींच लीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. चप्पल ठीक होने के बाद जब मोची ने स्मृति से 10 रुपए मांगे, तो स्मृति उसे 100 का नोट देते हुए बोलीं, 'चेंज वेंडा'. यानी 'छुट्टे नहीं चाहिए.' स्मृति की इस बात से मोची इतना खुश हो गया कि उसने स्मृति को रोका और उनकी चप्पल में दो-चार टांके और लगा दिए.

मोची के पास से चप्पल जुड़वाकर स्मृति चली गईं, लेकिन बीते दिनों से ये मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जिस समय स्मृति मोची के पास थीं, उस समय वहां बीजेपी महासचिव वनाथी श्रीनिवासन भी मौजूद थे. जो भी है, मोची और स्मृति, दोनों के लिए अच्छा ही हुआ.

Advertisement

Advertisement
Advertisement