पठानकोट: पाकिस्तान में 4 संदिग्ध हिरासत में
शुरुआती जांच में कंफर्म हो गया है कि सभी 6 आतंकी पाकिस्तान की जमीन से ही भारत में घुसे थे.
Advertisement

नवाज शरीफ. फोटो: Reuters
पठानकोट हमले की जांच पर इंडिया ने पाकिस्तान को सबूत सौंप दिए हैं. पड़ोसी देश की सरकार और खुफिया एजेंसी ISI जांच में लगी हैं. ISI ने बैन संगठनों के चार लीडरों को हिरासत में लिया है. पाकिस्तानी अखबार 'द न्यूज' ने इस बारे में खबर छापी है. पाकिस्तान के पीएमओ के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोग बैन आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद से ताल्लुक रखते हैं. 'द न्यूज' ने एक सरकारी अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि शुरुआती जांच में कंफर्म हो गया है कि सभी 6 आतंकी पाकिस्तान की जमीन से ही भारत में घुसे थे. एक सरकारी अफसर ने बताया कि इंडिया ने जो सबूत दिए हैं, उन्हें ISI के अलावा किसी एजेंसी से शेयर नहीं किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, ISI ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है. जांच और छापेमारी जारी है. जब जांच का विस्तार होगा तो बाकी लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियां और संगठन इसमें शामिल होंगे.
Advertisement










