The Lallantop

क्या सचमुच नवाजुद्दीन ने अपनी प्रेगनेंट भाभी को लात मारी?

भाभी ने FIR की थी. अब एक वीडियो सामने आया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भाभी ने उन पर डोमेस्टिक वायलेंस का आरोप लगया है. सैटरडे को उनकी भाभी आफरीन ने नवाज़ और उनकी फैमिली के खिलाफ मुजफ्फरनगर के एक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. मिडडे की मुताबिक आफरीन की मानें, तो दहेज मांगने के साथ-साथ नवाज़ ने उनके पेट पर लात मारी. मतलब लिटरली. इसी साल मई में आफरीन की शादी नवाज़ के भाई मिनाज़ुद्दीन से हुई थी. आफरीन का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनको नवाज का परिवार दहेज के लिए परेशान करने लगा. इतना ही नहीं, आफरीन ने कहा कि उन्हें बच्चा गिराने के लिए कहा जा रहा था. आफरीन के मुताबिक जब उन्होंने इसका विरोध किया, नवाज़ ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि उनकी पहुंच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक है. आफरीन की मानें तो उनके साथ सारी मार-पीट घर का CCTV कैमरा ऑफ कर के की गई.

और नवाज़ की मानें तो कहानी अलग ही है.

नवाज के संडे को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,
'मेरी भाभी ने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं क्योंकि मैं उसके लिए एक आसान शिकार हूं. वो ऐसा कर पब्लिसिटी चाहती है. उसके लिए इससे पब्लिसिटी पाना आसान है. मैं एक एक्टर हूं, इसलिए बात इतनी बड़ी हो गई है. कोई आम आदमी होता तो इतना बवाल न होता. आफरीन ने कहा है कि 28 सितंबर को उन्हें CCTV कैमरे बंद कर पीटा गया. पर ये झूठ है. क्योंकि मैंने खुद 28 सितंबर की फुटेज रिलीज की है. पूरे कांड के पीछे खुद आफरीन और उसके चचा शामिल थे. जो लूट-पाट मचाने के पूरे प्लान से आए थे. उसका कहना है कि मैंने उसे पेट पर मारा. वीडियो देखकर आप पाएंगे कि मैंने उसे छुआ तक नहीं है. तीसरी बात, उनका कहना है कि हमने उन्हें मारा और पड़ोसी आ गए. वीडियो देखिए तो पता चलेगा कि जब वो हमें लूटकर भाग रहे थे, केवल परिवार वाले लोग थे.

ये रहा वीडियो:

https://www.youtube.com/watch?v=rcr_2DfOSz4&feature=youtu.be
मेरा भाई मिनाज़ मेरी बहन, भांजी और अपनी बीवी के साथ रहता है. वो एक किसान है और अपनी पत्नी के साथ आराम से रह रहा था. ये सब आफरीन के चचा का किया-धरा है. वो वैसे भी हमसे पैसे लिया करते थे. मैंने कोशिश की थी कि मसला घर में ही सुलट जाए. क्योंकि आफरीन हमारे ही परिवार का हिस्सा है. मैं नहीं चाहता था कि मामला पब्लिक में आए... मैं बता दूं कि हमारे घर से 15-16 हजार की नकदी और सोने के कुछ गहने गायब हैं.'
फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. CCTV फुटेज देखकर वैसे ज्यादा कुछ समझ में नहीं आता. लेकिन अगर आरोप सच है, ये तो नवाज़ जैसे बड़े ऐक्टर के लिए शर्मनाक है. और अगर झूठ है तो उस औरत के लिए शर्मनाक है, जो अपने गर्भवती होने का इतने लीचड़ तरीके से इस्तेमाल कर रही है.
  ये भी पढ़ें:

नवाज़ की एक ही जान है, या तो अल्लाह लेगा या मोहल्ला

लड़की को थप्पड़ मारने के केस में नवाजुद्दीन पर FIR

Advertisement
Advertisement