The Lallantop

ये चायवाला हाथ में माइक लेकर ऐसी 'चिंगारी भड़काता' है, सुनते-सुनते कई कप गटक जाते हैं लोग

कुछ सालों पहले पाकिस्तान के नीली आंखों वाले एक टी सेलर की तस्वीर खूब वायरल हुई थी. इतनी कि उसकी जिंदगी ही बदल गई. वो रातोरात स्टार बन गया. वहीं भारत में डॉली चाय वाला काफी मशहूर हैं. बिल गेट्स के साथ उनके तस्वीर क्या आई दुनियाभर से लोग उन्हें बुलाने लगे. और अब वायरल हुए हैं ‘Singing Chaiwala’ विजयभाई पटेल.

Advertisement
post-main-image
सोशल मीडिया पर वायरल सिंगिंग चायवाला. (तस्वीर : सोशल मीडिया)

एक और चायवाला मशहूर हो गया है. सोशल मीडिया पर सूरत के ‘सिंगिंग चायवाला’ का वीडियो वायरल है (Singing chaiwala viral video). एक शख्स चाय बनाते हुए किशोर कुमार के गाने गा रहा है, वो भी बाकायदा माइक लगाकर. इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. विरल मुंबई में रहते हैं. कुछ समय पहले सूरत के डुमस घूमने गए थे. वहां उनकी मुलाकात विजयभाई पटेल से हो गई. विजयभाई कई सालों से ऐसे ही गाते हुए चाय बेच रहे हैं. लेकिन मशहूर अब हुए हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनके वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कुछ सालों पहले पाकिस्तान के नीली आंखों वाले एक टी सेलर की तस्वीर और वीडियो खूब वायरल हुए थे. इतना ज्यादा कि उसकी जिंदगी ही बदल गई. वो रातोरात स्टार बन गया. वहीं भारत में डॉली चाय वाला काफी मशहूर हैं. बिल गेट्स के साथ उनके तस्वीर क्या आई दुनियाभर से लोग उन्हें बुलाने लगे. अब तो आए दिन वो किसी दूसरे देश में दिखते हैं.

यह भी पढ़ें - मार्केट में आया 'डीजल वाला पराठा', गलती से भी खाया तो फेफड़ों का फ्यूल खत्म हो जाएगा!

Advertisement

और अब वायरल हुए हैं ‘सिंगिंग चायवाला’ विजयभाई पटेल. मुंबई के फोटोग्राफर विरल भयानी की उन पर नजर पड़ी. उस समय विजयभाई चाय बनाते हुए किशोर कुमार का गाना 'चिंगारी कोई भड़के' गा रहे थे. विरल ने इसका वीडियो बनाकर 5 जुलाई के दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कर दिया. विरल ने लिखा,

“सूरत के विजयभाई पटेल कई सालों से डुमस में चाय की टपरी चलाते हैं. विजयभाई की चाय तो मीठी है ही, लेकिन उससे भी अधिक उनकी आवाज मीठी है. दूर-दूर से लोग यहां उनकी चाय और उनकी आवाज को सुनने आते हैं.”

लोगों की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट को देखकर रीना वर्मा नाम की यूूजर ने कहा,

Advertisement

"आजकल चायवाले और पाव वाले ही फेमस हो रहे. वैसे आवाज अच्छी है."

Singing Chaiwala
रीमा ने तारीफ की

तेजस जायसवाल ने लिखा,

“इस चाय पे तो चर्चा जरूर होनी चाहिए.”

Singing Chaiwala
तेजस ने कहा

शिवानी ने सिंगिंग शोज़ के स्टाइल में लिखा,

"आप मुंबई आ रहे हो."

Singing Chaiwala
शिवानी की प्रतिक्रिया

वहीं शारिक ने चुटकी लेते हुए लिखा,

“विजय चायवाला अब एलन मस्क से मिलने वाले हैं.”

Singing Chaiwala
सोशल मीडिया पर सिंगिंग चायवाला वायरल 

कई यूजर्स ने मजाक में विजय के बिग बॉस में जाने के कयास लगाए. तो कई ने डॉली चायवाला से उनकी तुलना की.

वैसे विजयभाई के अंदाज को देखकर लगता है कि वो अपने काम को काफी एन्जॉय करते हैं. आपका उनके इस अंदाज पर क्या कहना है, हमें कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताएं.

वीडियो: सेना में हर मौके के लिए अलग-अलग यूनिफॉर्म क्यों?

Advertisement