क्या कहूं, क्या लिखूं. कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है. ऋषि जी के निधन से मुझे बहुत दुख हो रहा है. उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री को बहुत हानि हुई है. ये दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.गायिका आशा भोसले ने भी ऋषि कपूर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें याद किया है.
ऐसा लगता है कि हम किसी बुरे सपने के बीच हैं. ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनी, ये दिल तोड़ने वाली है. वो महान कलाकार और मेरे परिवार के अच्छे मित्र थे. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं.अजय देवगन ने कहा, एक के बाद एक झटका. ऋषि जी का निधन मेरे दिल में नस्तर चुभने से कम नहीं है. हम राजू चाचा में साथ थे और इसके बाद मेल-मिलाप चलता रहा. प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया,
मेरा दिल भर आया है. ये एक युग का अंत है. ऋषि सर आप जैसा साफ दिल इंसान और असीमित प्रतिभा अब कभी नहीं दिखेगी. आपको थोड़ा बहुत जानने का सौभाग्य मिला. नीतू जी, रिद्धिमा और रनबीर और पूरे परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं.उनकी कुछ फिल्में ऋषि कपूर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. श्री 420 और 'मेरा नाम जोकर' में वो नज़र आए. बतौर लीड ऐक्टर उनकी पहली फिल्म 'बॉबी' थी. इसके अलावा चांदनी, दीवाना, नगीना, प्रेम रोग, अमर अकबर एंथोनी, हिना, प्रेमग्रंथ, कर्ज़, दामिनी, बोल राधा बोल जैसी फिल्मों में दिखे. पिछले कुछ सालों में भी वो काफी सक्रिय थे और मुल्क, कपूर एंड संस, 102 नॉट आउट जैसी फिल्मों में दिखे.
पुराना वीडियो: एक वायरल वीडियो और कुछ फोटोज की वजह से सारा अली खान की तारीफें क्यों होने लगी?














