The Lallantop

मूसेवाला का ये नया गाना यूट्यूब नहीं हटाएगा!

यूट्यूब पर पांच घंटे में 5 मिलियन से ज्यादा देखा गया मूसेवाला का गाना.

Advertisement
post-main-image
सिद्धू मूसेवाला के इस वीडियो सॉन्ग में उनकी कोई भी तस्वीर नहीं है

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना आ गया है. गाने का टाइटल है, 'वार'. गाना है खालसा कमांडर हरि सिंह नलवा की शान में. गुरु नानक जयंती पर पर रिलीज़ हुए इस गाने को तीन घंटे भी नहीं हुए हैं और 34 लाख से ज़्यादा व्यूज़ आ गए हैं. ये मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या के बाद उनका दूसरा गाना है. पहला गाना था SYL, यानी 'सतलुज यमुना लिंक'. सिद्धू के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की गई थी, जिसमें 'वार' की रिलीज़ डेट की घोषणा हुई थी. तभी से ही मूसेवाला फ़ैन्स में इस गाने को लेकर भरसक बज़ था. गाना किस बारे में है और इसके बोल क्या हैं, वो बता देते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है गाने में?

गाना है मशहूर सिख कमांडर हरि सिंह नलवा के बारे में. हरि सिंह का जन्म हुआ था 28 अप्रैल 1791 को. 14 साल की उम्र में वो महाराजा रणजीत सिंह से मिले और आगे जाकर खालसा सेना के कमांडर बन गए. अपनी ज़िंदगी में उन्होंने 20 से ज़्यादा लड़ाइयों में खालसा सेना का नेतृत्व किया और अपने सैन्य ऑपरेशन्स से 1813 में अटक, 1814 में कश्मीर, 1816 में महमूदकोट, 1818 में मुल्तान, 1822 में मनकेरा, 1823 में नौशहरा को सिख साम्राज्य में मिलाया. ख़ौफ़ ऐसा कि पाकिस्तान में मांएं बच्चों से कहती थीं, सो जा वरना हरि सिंह नलवा आ जाएगा!

ये गाना सिद्धू मूसेवाला ने ही गाया और लिखा है. संगीत है स्नैपी का. और, मूसेवाला के लेबल के तहत ही रिलीज़ किया गया है. गाने में हरि सिंह नलवा की कद-काठी, उनके रौब और कारनामों का बख़ान है. मलसन, एक पंक्ति में साफ कहा गया है कि सामने वाले जनरल उनसे थर-थर कांपते थे. उनके भाले के सामने घुटने टेक देते थे. क्या मुहम्मद! क्या ख़ान! 

Advertisement

हिंदी तर्जुमा करेंगे, तो गाने का मर्म मर जाएगा. इसलिए आप गाने को शब्दश: पढ़ लें -

नलवा शेर पुत्तर दसवेश दा
सुना सिख पंथ दी शान
छोटा वी शेर पंजाब दा
नी धड़क च महल महान

चुस्सा सत फुट चोबर दर्शनी
सत फुट चोबर दर्शनी
मोडे सिख फौज दी शान

Advertisement

हो जी जिस्तों थर-थर कम्बदे
बड़े सूरे खाबी ख़ान
ओहदे हाथ विच खंडा देख के
बाह सुतना खड़े पठान

ओह रूप है दूजा काल दा
ओह रूप है दूजा काल दा
जदों वर्दा विच्च मैदान

ओदे बरचे मूरे डिग्दे
की मोहम्मद ते, की खान
वैरी फुट फुट पीचे सिटदा
जदो मारदा इक निशान

ज्यों फ़सल पट्टे किरशन भाई
फ़सल पट्टे किरशन भाई
ओह वड्डा इंज अफ़ग़ान..

हत्या के करीब एक महीने बाद मूसेवाला का एक गाना रिलीज़ हुआ था -  'SYL'. गाने में सतलुज यमुना लिंक के अलावा अविभाजित पंजाब, 1984 दंगे और किसान आंदोलन का भी ज़िक्र था. 23 जून को गाना रिलीज़ हुआ था और 26 जून को यूट्यूब से हटा दिया गया था. दो महीने बाद केंद्र और पंजाब सरकार का प्रतिक्रिया भी आई थी. उन्होंने कहा था कि गाने के ख़िलाफ़ किसने शिकायत की थी, इसकी जानकारी सरकार को नहीं है. 

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का कहना है कि पुलिस मर्डर को गैंग वॉर साबित करना चाहती है

Advertisement