The Lallantop

अगर अपने दोस्त की ये बात मान लेते सिद्धू मूसेवाला तो बच जाते!

गाड़ी में मौजूद दोस्त ने बताया सिद्धू ने उनकी कौन सी बात नहीं मानी?

Advertisement
post-main-image
सिद्धू मूसेवाला और हमले के वक्त कार में मौजूद उसका दोस्त गुरविंदर सिंह.

जिस वक्त सिद्धू मूसेवाला (sidhu moose wala) पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं गईं, वो क्या कर रहा था? इस सवाल का जवाब मूसेवाला का हर चाहने वाला जानना चाहता है. अब ये खुलासा किया है मूसेवाला की ही गाड़ी में मौजूद उनके एक दोस्त ने. गुरविंदर सिंह उस समय उसी थार में थे, जिस पर हमला हुआ. गुरविंदर ने बताया कि हमले से पहले सिद्धू ने एक गाना बजवाया था - 'उठेगा जवानी विच जनाजा मिठिए.'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस हमले में गुरविंदर भी घायल हो गए थे. गुरविंदर इस वक्त लुधियाना के DCM अस्पताल में भर्ती हैं. उनका इलाज किया जा रहा है. गुरविंदर इस केस में अहम चश्मदीद हैं. उनके मुताबिक हमले के वक्त थार में सिद्धू सहित कुल तीन लोग मौजूद थे.

सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना

आजतक के तनसीम हैदर की रिपोर्ट के मुताबिक गुरविंदर बताते हैं कि उन्होंने सिद्धू मूसेवाला से बुलेटप्रूफ कार में चलने को कहा था. लेकिन सिद्धू नहीं माने. सिद्धू ने कहा कि थार से ही जाएंगे. गुरविंदर बताते हैं कि सिद्धू ने गोलियां चलने से पहले अपनी फरमाइश पर गाड़ी में एक गाना बजवाया था. 'उठेगा जवानी विच जनाजा मिठिए.'

Advertisement

हिंदी में इस गाने के बोल का मतलब है. 'जवानी में उठेगा जनाजा'

आपको बता दें कि 'उठेगा जवानी विच जनाजा मिठिए' गाना सिद्धू मूसेवाला ने ही गाया है. The Last Ride नाम से इसे दो हफ्ते पहले ही रिलीज किया गया था.

Siddhu Moosewala Car
सिद्धू मूसेवाला की कार जिस पर हमला हुआ था.
भगवंत मान ने न्यायिक आयोग का गठन किया

सिद्धू मूसेवाला की हत्या रविवार 29 मई, 2022 को हुई थी. ये हत्या पंजाब के मानसा जिले में हुई थी. मूसेवाला अपनी थार कार पर सवार थे. तभी हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. बताया जा रहा है कि 24 गोलियां मूसेवाला के शरीर के आर-पार निकल गई थीं. जबकि एक बुलेट मूसेवाला के सिर की हड्डी में फंसी हुई मिली.

Advertisement

सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली है. गोल्डी ने कथित तौर पर एक फेसबुक पोस्ट लिखकर हत्या की जिम्मेदारी ली है.

उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग का गठन किया है. पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मौजूदा जज की देखरेख में यह आयोग मामले की जांच करेगा.

वीडियो: सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस लेने पर पीठ थपथपाने वाली AAP सरकार की HC में खिंचाई हो गई!

Advertisement