The Lallantop

प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर जूता फेंका

दिल्ली के पार्टी हेडक्वॉर्टर में हो रही थी प्रेस कॉन्फ्रेंस.

Advertisement
post-main-image
भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जूता मारा गया.
बीजेपी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में जूता फेंकने का मामला सामने आया है. प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. उसी समय उन पर जूता फेंका गया. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली में बीजेपी के कार्यालय में चल रही थी. जब राव कांग्रेस पर हमला कर रहे थे, उसी समय किसी ने उन पर जूता फेंक दिया. वीडियो में जूता उनके मुंह के एकदम करीब से निकलता दिखता है. जूता फेंकने वाला व्यक्ति कानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. शक्ति भार्गव नाम के व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है. राव और भूपेंद्र यादव साध्वी प्रज्ञा पर बीजेपी हेडक्वॉर्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. उसी समय जूता फेंका गया. मालेगांव ब्लास्ट केस में ट्रायल का सामना कर रही साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बीजेपी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चुनाव मैदान में उतारा है. साध्वी प्रज्ञा ने बुधवार को ही बीजेपी ज्वाइन की थी. एनआईए की अदालत ने साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ मकोका के तहत आरोपों को खारिज कर दिया था. लेकिन मालेगांव विस्फोट मामले में वह आरोपों का सामना कर रही हैं. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में गिरफ्तार किया गया था. वह 9 सालों तक जेल में रहीं. इस समय जमानत पर बाहर हैं जूता कांड की घटना के बाद बीजेपी प्रवक्ता नरसिम्हा राव ने तुंरत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. उन्होंने अपनी बात जारी रखी. इस घटना पर बीजेपी प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि -जिस भी शख्स ने यह किया और अगर किसी के कहने पर किया है तो यह बेहद दुखद है. यह अमर्यादित आचरण है और लोकतंत्र में इसके लिए कई जगह नहीं है. वहीं बीजेपी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह बहुत दुखद और निंदनीय है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शक्ति भार्गव कानपुर का रहने वाला है. कानुपर में भार्गव के नाम से अस्पताल है, लेकिन दो साल पहले ही पिता ने शक्ति को बेदखल कर दिया था. यानी अस्पताल का जूता फेंकने वाले भार्गव से कुछ लेना देना नहीं है.

Advertisement
Advertisement