शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. उन्होंने राखी सावंत पर मानहानि का केस किया है. मुंबई पुलिस के मुताबिक शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत पर फिल्म निर्देशक साजिद खान का साथ देने का आरोप लगाया है. इससे पहले राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा पर मानहानि का मामला दर्ज कराया था.
राखी सावंत पर FIR, शर्लिन चोपड़ा से भयानक बहस हुई थी!
"शर्म आती है ऐसा कहते हुए...."


पिछले कुछ समय से शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली है. शर्लिन चोपड़ा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा और फिल्म निर्देशक साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं राखी सावंत इन दोनों व्यक्तियों का कथित रूप से बचाव करती दिखी हैं. उन्होंने शर्लिन पर "सेक्सटॉर्शन" करने का आरोप लगाया है.
शर्लिन का दावा है कि साजिद का साथ देते हुए राखी सावंत ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक और बदनाम करने वाले बयान दिए हैं. इसी सिलसिले में शर्लिन ने राखी और उनकी वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ अलग-अलग पुलिस स्टेशन में मानहानि समेत कई आरोपों के तहत केस दर्ज कराए हैं. ताजा कंप्लेंट मंगलवार, 8 नवंबर को अंबोली पुलिस स्टेशन में की गई. शर्लिन ने राखी के खिलाफ आईपीसी सेक्शन 354-ए (यौन शोषण), 500 (मानहानि) और आईटी ऐक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर कराई है. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल पुलिस ने राखी के खिलाफ जांच के लिए कोई समन जारी नहीं किया है.
इससे पहले राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था. कुछ दिन पहले राखी पुलिस के पास पहुंची थीं. वहां उनकी वकील ने मीडिया को बताया था,
"शर्लिन चोपड़ा जैसी औरत मेरी क्लाइंट राखी सावंत के खिलाफ उल्टे-सीधे कॉमेंट कर रही है. उसे लेकर हमने मानहानि की शिकायत की है. उन्हें एक डिफेमेशन नोटिस भी भेजा जाएगा. आजतक वो जो भी बोलती आई है, जैसे राखी के बारे में गलत बोला गया, तो हमने पुलिस से रिक्वेस्ट की है कि ऐसी औरत के बारे में शिकायत होनी चाहिए. आप जो भी करती हैं, आपको पूरा अधिकार है केस करने का. लेकिन आपको ये हक किसी ने नहीं दिया है कि आप किसी और व्यक्ति या महिला के बारे में उल्टी-सीधी बात करें."
वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने कहा कि शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत को लेकर जो भी कहा वो पूरी तरह गलत है और अगर वो ऐसा कुछ कह रही हैं तो उसका उनके पास सबूत होना चाहिए.
वहीं राखी सावंत ने कहा था कि शर्लिन चोपड़ा ने कई लोगों को ब्लैकमेल किया है. उन्होंने दावा किया कि उनके पास शर्लिन के खिलाफ सारे सबूत हैं जिनमें वीडियो एविडेंस भी शामिल हैं. राखी ने ये भी दावा किया शर्लिन की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर दो-तीन लोगों ने सुसाइड तक की है. उन्होंने कहा,
"मेरे पास ऐसे-ऐसे वीडियो हैं. उसने इतने आदमियों को ब्लैकमेल किया है. वो सारे वीडियो मेरे पास हैं. खुफिया कैमरा लगाकर उनको ले जाती है. प्रोड्यूसर, डायरेक्टर को खुद न्योता देती है. जब वो कमरे में आ जाते हैं तो वीडियो बनाती है. शर्म आती है ऐसा कहते हुए. फिर उनको सारी जिंदगी ब्लैकमेल करती है. उन लोगों ने मुझे वीडियो भेजे हैं. उन्होंने वो चैट मुझे भेजी है जिसमें शर्लिन ने न्यूड वीडियो भेजे थे. मैं ये सब कोर्ट में पेश करूंगी."
वहीं शर्लिन का कहना है कि राखी सावंत साजिद खान और राज कुंद्रा का बचाव करने में लगी हुई हैं, जबकि उनकी राखी से कोई रंजिश नहीं है. हालांकि ये सब बोलते हुए शर्लिन ने राखी के ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है जिस पर उन्हें कड़ी आपत्ति जताई है.
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने नोटिस में बताया, शर्लिन चोपड़ा ने फोन कर मांगी थी माफी











.webp?width=275)




.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



