The Lallantop

शाहरुख-विराट के नाम पर झगड़ने वाले गालीबाज़, इस वीडियो को देख शर्मिंदा हो जाएंगे

मैच के बाद शाहरुख और विराट को साथ देख दर्शक झूम उठे.

Advertisement
post-main-image
विराट और शाहरुख का डांस वीडियो वायरल (फोटो- ट्विटर)

कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और विराट कोहली (Shahrukh Khan Virat Kohli) के फैन्स भिड़े हुए हैं. भद्दे-भद्दे हैशटैग्स और मीम्स शेयर कर एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश हो रही है (Shahrukh Virat Fans Twitter War). लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है, जिससे शायद ये ट्विटर वॉर खत्म हो जाए. 6 अप्रैल को RCB और KKR का मैच था. मैच के बाद शाहरुख ने जाकर विराट को गले लगाया. फिर दोनों ने साथ में पठान फिल्म के गाने पर डांस किया. यहां शाहरुख विराट को ‘झूमे जो पठान गाने’ के डांस मूव्स सिखा रहे थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया पर दोनों के डांस वाले वीडियो और फोटो खूब वायरल हो रहे हैं.

Advertisement

दो दिग्गजों का साथ में ये डांस फैन्स ने खूब इन्जॉय किया.

क्यों भिड़े थे फैन्स?

मामला जितना सीधा लग रहा है, उतना है नहीं. दरअसल 28 मार्च को ट्विटर पर एक स्पेस चलाया गया. इस स्पेस को विराट कोहली और सलमान ख़ान के फै़न्स ने मिलकर होस्ट किया और शाहरुख़ को ट्रोल किया. शाहरुख़ और उनके परिवार को बहुत बुरा-भला भी कहा गया. पाकिस्तान का भी जिक्र आया. कड़ियां आप जोड़ लीजिए. हम आगे बढ़ते हैं.

नीमू यादव नाम के ट्विटर यूज़र ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए इस स्पेस के बारे में जानकारी दी. इसमें उन्होंने उस स्पेस का एक हिस्सा भी शेयर किया. नीमू ने पुलिस से एक्शन लेने की भी मांग की.

Advertisement

ये जानकारी थोड़ी देर में वायरल हुई और शाहरुख़ फ़ैन्स के कान खड़े हो गए. बस, उस पार से भी फायरिंग शुरू हुई. शाहरुख़ फ़ैन्स ने विराट को ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनके बारे में मजाकिया और भद्दे, दोनों तरह के ढेरों ट्वीट्स कर दिए. कुछ लोगों ने दोनों को भारत के लिए जरूरी बताया और इस बर्ताव को रोकने की बात भी कही.

बुधवार 29 मार्च की सुबह-दोपहर में विराट के नाम के भद्दा हैशटैग चलाया गया. शाम आते-आते विराट फैन्स मैदान पर उतर गए थे और बैटिंग करने लगे थे. अब शाहरुख़ की बारी थी. उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. इसी बात पर अब तक भी दोनों तरफ से ट्रोलिंग जारी है.

वीडियो: विराट कोहली ने शेयर की दसवीं की मार्कशीट, साइंस-मैथ्स में मार्क्स देख हैरान रह जाएंगे!

Advertisement