The Lallantop

शबाना आजमी ने बहुत दिन बाद ट्विटर को 'पेट भर खाना' दिया है

जब आप रात को चादर तानकर सो रहे थे, उसी वक्त सोशल मीडिया पर बवाल हो गया.

Advertisement
post-main-image
मौका मिलेगा तो हम बता देंगे
धाकड़ एक्ट्रेस शबाना आजमी ट्विटर पर अपनी धमक के लिए जानी जाती हैं. देश के हर बड़े छोटे मुद्दे पर अपनी बात बिना चाशनी और सैक्रीन डाले रखती हैं. प्लेटफार्म वही है, चूं चूं चिर्रो वाला ट्विटर. लेकिन 9 अक्टूबर की अर्ली सुबह या कहें रात ढाई बजे जब आप गहरी नींद में सो रहे थे तो शबाना ने ट्विटर पर कांड कर दिया. उन्होंने 'केतकी' के बनाए उपमा की फोटो डाली. साथ में कैप्शन लिखा गुज्जू लेडीज लोग के साथ रहो तो यही होता है. अब बात ये है कि इस उपमा की शकल पोहे से मिल रही है. पता नहीं केतकी ने इनको नाम गलत बताया कि पोहे नुमा उपमा बनाया. लेकिन ट्विटर पर आने के बाद इस पोहा कम उपमा की उपमा ऐसी चीजों से दी जाने लगी कि आदमी की खोपड़ी पकड़ ले. ऐसा सिरदर्द दिया जो सैरिडॉन से भी न दूर हो. देखो लोगों ने क्या किया.










ये सब तो देख लिया लेकिन गुजराती उपमे और पोहे की शक्ल में क्या फर्क होता है ये भी देख लो. पहले उपमा-
आंखें खोलकर देखो, नाक बंद भी कर लोेगे तो दिक्कत नहीं है
आंखें खोलकर देखो, नाक बंद भी कर लोेगे तो दिक्कत नहीं है

अब देखो पोहा-
कांदा बटाटा पोहा है ये, गौर से देखिए.
कांदा बटाटा पोहा है ये, गौर से देखिए.

अच्छी बात ये है कि शबाना ने ट्वीट डिलीट नहीं किया है. तो अब तक अगर किसी को भूख लगी हो तो ये पोहा या उपमा खा ले.और जाते जाते लल्लनटॉप शो का ये वीडियो देखता जाए. इस सेशन का नाम म्यूजिक की मालगाड़ी था और इसमें वाकई म्यूजिक बहुत ज्यादा था.



ये भी पढ़ें:

पद्मावती ट्रेलर : शाहिद बस ये कहना भूल गया कि सेट पर जो तोड़-फोड़ करे वो राजपूत

Advertisement

अपनी पहली लंबी टिप्पणी में ऋतिक ने कंगना केस में बहुत कुछ कहा है

कहानी 'बाहुबली' रचने वाले की, जिसकी पूरी फैमिली ही फिल्मी है

Advertisement
Advertisement