पिछले कुछ दिनों से ग्रीन पार्क के इलाके में लगातार कुत्तों की संख्या कम हो रही थी. फिर पिछले मंगलवार पुलिस के पास फोन आया. कि मेट्रो के गेट नंबर 1 के पास कुछ पिल्ले मरे पड़े हैं. पुलिस वहां पहुंची तो तीन पिल्लों की डेड बॉडी मिली. इलाके के और भी कुत्तों पर नजर घुमाई तो देखा कि उनके शरीर पर भी घाव के निशान हैं. तो पुलिस ने निकलवाई मेट्रो स्टेशन की CCTV फुटेज.

पुलिस को इलाके में मिले कई घायल कुत्ते
फुटेज में एक आदमी पिल्लों को स्नैक्स देकर उसे अपने पास बुला रहा था. और जब वो खाने आए तो उसने चाकू से दो टूकड़ों मे काट डाला. एक के बाद एक उसने तीन को ढेर कर दिया. साथी कुत्तों को बचाने जब दूसरे कुत्ते आए तो उस किलर ने उनको भी चोट पहुंचाई. पिल्लों को मारने के बाद वो पास के मार्केट में चला गया.
आप भी देखिए इस सीरियल किलर का वीडियो और अपने पेट डॉग पर नजर रखिए.
https://www.youtube.com/watch?v=t98t7UCuYwE
घायल कुत्तों को एनजीओ वाले अस्पताल ले गए हैं.





















