The Lallantop

ये कौन सा अंग है, जो हमारी बॉडी में छिपकर बैठा था

सच्ची. किसी को पता भी नहीं था. याद कर लो इसका नाम. कभी किसी एग्जाम में पूछ लिया जाए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंसानी बॉडी में एक नया अंग छुपके बैठा था, और किसी को पता भी नहीं चला. लेकिन कब तक छिपता. पकड़ में आ गया. आयरलैंड के कुछ जबर वैज्ञानिकों ने उसका पता-ठिकाना ढूंढ निकाला है. जे कॉल्विन कैफ़े और उनके साथी खुरपेंचियों ने एक सदी से बेकार माने जाने वाले अंग की अहमियत को दुनिया वालों के सामने ला दिया.

170104134520-01-mesentery-organ-exlarge-169सोर्स- CNN

Advertisement

कौन हैं ये छुपे रुस्तम 

ये छुपे हुए अंग का नाम है 'मेसेन्टेरी'. तो अब से रट लो भइया आपके शरीर में ऑफ़िशियली कुल 79 अंग हो गए हैं, सामान्य ज्ञान की परीक्षा पास करने में काम आएगा. दरअसल ये 'मेसेन्टरी' आपकी इंटेस्टाइन को बाकी के पेट से जोड़ती है. मेसेन्टेरी कुछ टिश्यूज़ से बना एक पतला सा अंग है. मेसेन्टेरी पर आज से 100 साल पहले लियोनार्डो द विंची ने रिसर्च किया था, लेकिन उनके हिसाब से बेफ़िज़ूल एक लोथड़ा भर था ये मेसेन्टेरी. फ़िर 2012 में कैफ़े ने अपनी टीम के साथ माइक्रोस्कोपिक तरीक़े से जांच- परख कर सबको दिखाया कि मेसेन्टेरी बाक़ायदा एक कामकाजी हिस्सा है हमारे शरीर का. 4 साल की कड़ी मेहनत और लगन से तैयार किए गए अपने रिसर्च पेपर को फ़ाइनली कैफ़े ने The Lancet Gastroenterology & Hepatology में छपवा दिया है. सो नाउ इट्स ऑफ़िशियल.

ये भी देख लो 3D ग्राफ़िक्स में

https://www.youtube.com/watch?v=MJny4kqjRpM

ये स्टोरी प्रज्ञा श्रीवास्तव ने की है.

Advertisement
Advertisement