The Lallantop

बिहार में रेलवे ट्रैक के बीच फंस गई स्कूल बस, सामने से आ गई ट्रेन, फिर ड्राइवर ने किया कमाल

ट्रेन बिहार के गया से किऊल जंक्शन की ओर जा रही थी. इस बीच एक मानवरहित क्रॉसिंग से एक स्कूल बस पार कर रही थी. इस दौरान बस का चक्का रेलवे ट्रैक में फंस गया. बस चालक काफी कोशिश करने के बाद भी बस को पटरी से बाहर नहीं निकल पाया. उसी वक्त सामने से ट्रेन आ रही थी.

Advertisement
post-main-image
स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर फंसी बस को हटाया. (तस्वीर:आजतक)

बिहार के नवादा में ट्रेन ड्राइवर की समझदारी से एक भयानक हादसा टल गया. मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही एक स्कूल बस पटरी के बीचोबीच फंस गई थी. ट्रेन के ड्राइवर ने ऐन मौके पर सतर्कता दिखाई और समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए. इस दौरान किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. स्थानीय लोगों की मदद से रेलवे ट्रैक पर फंसी स्कूल बस को धक्का देकर हटाया गया. घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है. 

Advertisement
पूरा मामला क्या है?

आजतक के रोहित सिंह की खबर के अनुसार, 19 जून को एक ट्रेन बिहार के गया से किऊल जंक्शन की ओर जा रही थी. इस बीच एक मानवरहित क्रॉसिंग से एक स्कूल बस पार कर रही थी. इस दौरान बस का चक्का रेलवे ट्रैक में फंस गया. बस चालक काफी कोशिश करने के बाद भी बस को पटरी से बाहर नहीं निकल पाया. उसी वक्त  सामने से ट्रेन आ रही थी. ड्राइवर ने बस को फंसा देख इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी. इस दौरान किसी जान-माल की क्षति नहीं हुई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने बस को धक्का देकर ट्रैक से हटाया.

रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल में गर्मी की छुट्टियों के चलते बस मे कोई छात्र नहीं था. इस दौरान एक पैसेंजर ट्रेन को भी रोका गया जोकि आधे घंटे तक रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कंचनजंगा ट्रेन हादसे से पहले इन रेल दुर्घटनाओं से कांप उठा था पूरा देश

अचानक बस का इंजन हुआ बंद

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, बस का ड्राइवर ट्रैक के ऊपर से पार करने का प्रयास कर रहा था. लेकिन उसी वक्त बस का इंजन बंद हो गया. इससे स्कूल बस पटरी के बीचों-बीच फंस गई. घटना नवादा के नरहट थानाक्षेत्र के चातर गांव के पास हुई है. इस कारण आधे घंटे तक रेलवे लाइन बाधित रही. हादसा तो टल गया, लेकिन इससे सवाल खड़े हो गए हैं. घटना ने रेलवे क्रॉसिंग की कमियों को उजागर किया है.

वीडियो: क्या है कवच सिस्टम, जो अगर सिलीगुड़ी की पटरियों पर होता तो रुक सकता था हादसा?

Advertisement

Advertisement