The Lallantop

सऊदी अरब के किंग सलमान की बेटी क्यों पगला गई!

पहले पैर की चुम्मी लिवाई फिर लातें मारीं. मगर क्यों...

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
राजा-रानी की कहानियां बड़ी ऑसम होती थी यार. और जब नानी-दादी इफेक्ट्स के साथ सुनाती थीं तो मां कसम मजा आ जाता था. पर अब न तो कोई राजा होता है और न रानी. और न कोई कहानी. क्योंकि हमारे इंडिया में डेमोक्रेसी है. पर सऊदी अरब में अब भी राजा-रानी और प्रिंस-प्रिंसेस होते हैं. अभी वहां के किंग हैं सलमान. उनकी बेटी है हस्सा. इकलौती है. 42 की हो गई है लेकिन अकल पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे जितनी भी नहीं है. या ऐसा कहें कि घास चरने चली गई है. तभी तो महल सजाने आए लोगों में से एक को टपकाने का फरमान अपने बॉडीगार्ड को दे दिया. और खुद चली गई पेरिस. बात 26 सितंबर की है. राजा सलमान के महल में कुछ लोगों को बुलाया गया. रूटीन साज-सजावट के लिए. लोग सजा-बजा रहे थे. उसमें एक 53 साल का पेंटर भी था. सजाने के दौरान वो सजावट की फोटो ले रहा था. ऐसा करते उसे प्रिंसेस हस्सा ने धर लिया. फिर क्या. पहले तो जी भर के गालियां दी उसे और लात भी मारी. उसके बाद बुलाया अपने बॉडीगार्ड को. बॉडीगार्ड्स ने उस आदमी के हाथ-पैर बांधें. डेकोरेशन वाला सामान भी ले लिया. फिर खलनायिका प्रिंसेस ने उस पेंटर से अपने पांव की चुम्मी लिवाई.
डेली मेल के मुताबिक, हस्सा ने पेंटर पर इल्जाम लगाया कि वो महल की फोटुए खींच कर उन्हें मीडिया को बेचने वाला था. चार घंटे तक प्रिंसेस के बॉडीगार्ड ने उस पेंटर को टॉर्चर किया. उसके बाद निकाल फेंका महल से. और हां उसे धमकी भी दी कि दोबारा इधर दिखाई न दे.
रिपोर्ट के मुताबिक, जिस बॉडीगार्ड को हस्सा ने पेंटर को मारने का जिम्मा सौंपा था उसे पिछले हफ्ते पेरिस से धर लिया गया है. दो दिन तक पुलिस थाने में रहा. और फाइनली शनिवार को कोर्ट में उसकी पेशी हुई. कोर्ट में हस्सा का नामोनिशान नहीं था. बॉडीगार्ड ने 26 सितंबर का सारा वाक्या जज के सामने उल्टी कर दिया. उसने बताया कि प्रिंसेस मौका-ए-वारदात पर मौजूद थीं. अब उसे क्रिमिनल ट्रायल फेस करना होगा. अगर इसमें वो दोषी पाया जाता है तो उसे जेल हो सकती है. पेरिस में सऊदी अरब के दूतावास ने इस मसले पर कुछ भी बोलेने से मना कर दिया है.

Advertisement
Advertisement