The Lallantop

कमेंट का टोकरा उठाकर निकल लो, अब पाठक जाग गया है

ये उनके लिए है जो कमेंट बॉक्स में 'कमाएं 50 हजार घर बैठे' लिख के जाते हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
फेमस आदमी के साथ पता है कितनी दिक्कतें होती हैं? चलो मेरा ही एग्जांपल ले लो. हंसो मत यार सोशल मीडिया पर फेमस हूं. भले नुक्कड़ का पान वाला नहीं पहचानता. और 100 की नोट का छुट्टा कभी नहीं देता. मेरी एक प्रोफाइल पिक पर जितने लाइक आते हैं अगर उनको रुपए में बदला जा सकता तो एक वैष्णो देवी का टूर हो जाता. ये सब राम कहानी ये दिखाने के लिए कि देखो मैं भी फेमस हूं. लेकिन यहां मैं अपना एग्जांपल दूंगा नहीं. किसी और का दूंगा, गाली मैं अकेला ही क्यों खाऊं? तो किसी भी रैंडम सेलिब्रिटी का फेसबुक पेज या ट्विटर एकाउंट ले लो. सेलिब्रिटी भले वो एवरेज हो लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव हो. आज का 70 परसेंट सेलिब्रिटत्व सोशल मीडिया की धमक से हैं. तो चलो आमिर खान को ले लो. या आजकल मार्केट में छाए करण जौहर. ये आजकल घर में खाना नहीं खाते. आधा घंटा ट्विटर चला लेते हैं बस पेट भर जाता है. गालियां इतनी होती हैं न उसमें. लेकिन लेकिन लेकिन. गालियां खाना हो चुका है पुराना. उनको आजकल आदमी एंजॉय करने लगा है. उससे भी बड़ी मुसीबत होते हैं ये मैसेज. नमूना ये देख लो. chapmpcash 22 ये सिर्फ सेलिब्रिटी को नहीं सताते. उसकी पोस्ट पर कमेंट करने वाले हर आमो खास की जिंदगी जिल्लत का नमूना बना देते हैं. चाहे वो उनके फैन हों. चाहे बंदर की तरह लिहो लिहो करने वाले. चाहे मादर फादर करने वाले. इन सबको बहुत ज्यादा खलते हैं. इसी तरह लल्लन की स्टोरी पर भी परेशानी का सबब बने कमेंट करने वालों को एक सच्चे देशभक्त का जवाब देखो. comment समझ तो गए ही होगे. अब ज्यादा फैंटम बनने की जरूरत नहीं है. टाटा टी का भी काम खतम हो गया है. वापस ले लो. देश का ग्राहक जाग चुका है.

Advertisement
Advertisement