The Lallantop

कुत्तों के घर जाओ और मन करे तो अपने घर ले आओ

कोस्टा रीका में लावारिस कुत्तों के लिए है पार्क. करीब 900 कुत्तों को दे रहा है घर.

Advertisement
post-main-image
Source: Facebook
आंख बंद कर के एक मिनट ध्यान करो. और इमेजिन करो कि दुनिया के किसी कोने में एक ऐसी जगह जो सिर्फ कुत्तों के लिए हो. घर के कुत्तों की बात नहीं कर रहे हैं. उनकी जो गली-सड़क पर घूमते रहते हैं. जिसकी पूंछ में तुम चटाई बम बांध के आग लगा देते हो. कभी लात मारते हो तो कभी उनपर बाल्टी भर पानी डाल देते हो. या होली में फुग्गा से कलर मचिकते हो.
Source : Facebook
Source : Facebook

कोस्टा रीका में स्ट्रीट डॉग के लिए सेंचुरी बनाई गई है. नाम है लैंड ऑफ स्ट्रेज (Land of Strays). वहां करीब 900 कुत्ते रहते हैं. उनका खाना-पीना सब फ्री है. और देखरेख के लिए लोग मौजूद हैं. वो उन्हें खाना खिलाते हैं, नहलाते हैं और बीमार पड़ने पर दवा-दारू भी करते हैं.
"attachment_14881" align="aligncenter" width="400"

Advertisement
Advertisement