The Lallantop

नीतीश तो अब भी हैं CM, फिर भी सम्राट चौधरी ने उतारी अपनी पगड़ी, सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

Samrat Choudhury ने कहा था कि जब तक वो Nitish Kumar को CM पद से नहीं हटा देते, अपनी पगड़ी नहीं उतारेंगे.

Advertisement
post-main-image
सरयू नदी में डुबकी लगाते Samrat Choudhury. (फोटो: इंडिया टुडे)

बिहार के उपमुख्यमंत्री और BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhury) ने 3 जुलाई को अयोध्या की सरयू नदी में डुबकी लगाई. इस दौरान उन्होंने अपनी पगड़ी भी खोल दी. सम्राट चौधरी ने 22 महीने के बाद पगड़ी खोली है. पगड़ी उतारने से पहले उन्होंने वहां मौजूद लोगों को प्रणाम किया. पगड़ी उतारने से पहले सम्राट चौधरी अपना सिर भी मुंडवा चुके थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सरयू नदी में डुबकी लगाने से पहले सम्राट चौधरी ने मीडिया से कहा कि उन्हें अपनी पगड़ी भगवान राम को समर्पित करनी थी. चौधरी ने बताया कि उन्होंने पिछले 22-23 महीने से ये पगड़ी बांध रखी थी. सरयू नदी में डुबकी लगाने के बाद सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया. लिखा,

"अयोध्याधाम में पवित्र सरयू नदी में डुबकी लगाई और हमारे इष्ट प्रभु श्रीराम को स्तुति कर मुरेठा खोला."

Advertisement

दरअसल, साल 2022 के सितंबर महीने में अपनी  मां के निधन के बाद सम्राट चौधरी ने पगड़ी बांधी थी. इस दौरान उन्होंने प्रण लिया था कि जब तक वो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं हटा देंगे, तब तक वो अपनी पगड़ी नहीं खोलेंगे.

ये भी पढ़ें- NEET पेपर लीक के आरोपी को 'पुरस्कार' देते दिखे डिप्टी CM सम्राट चौधरी, तस्वीर पर जवाब भी आ गया

सम्राट चौधरी ने जब यह प्रण लिया था तब नीतीश कुमार की पार्टी JDU का RJD से गठबंधन था. JDU और RJD के गठबंधन वाली सरकार बिहार की सत्ता में थी. नीतीश कुमार तब भी बिहार के मुख्यमंत्री थे. बाद में इस साल जनवरी में नीतीश कुमार ने पाला बदल लिया. वो एक बार फिर से BJP के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आ गए. बिहार में एक बार फिर से NDA की सरकार बनी और नीतीश कुमार ने फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस सरकार में BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया गया. BJP के ही विजय कुमार सिन्हा को दूसरा उपमुख्यमंत्री बनाया गया.

Advertisement

वीडियो: डिप्टी CM बनने पर सम्राट चौधरी ने लालू को क्या चेतावनी दी?

Advertisement