ChatGPT की मालिक कंपनी OpenAI के CEO सैम आल्टमैट पर उनकी सगी बहन एनी आल्टमैन (Annie Altman) ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. एनी का कहना है कि जब वो तीन साल की थीं और सैम 12 साल के, तब उन्होंने उनका यौन शोषण किया था. ये काम उन्होंने मिसौरी स्टेट में उनके घर पर किया था. इसकी शिकायत काफी देर से करने पर अमेरिका की एक संघीय अदालत ने उनका मुकदमा खारिज कर दिया था.
सैम आल्टमैन की सगी बहन का आरोप, '3 साल की उम्र में मेरा यौन उत्पीड़न किया'
एनी का आरोप है कि बचपन में कई सालों तक सैम आल्टमैन ने उनका यौन शोषण किया था. ये घटना 1997 से 2006 के बीच हुई थी, जब वो 3 साल की थीं. सैम उस समय 12 साल के थे. तब से लेकर कई सालों तक उनके साथ यौन शोषण हुआ.


इसके बाद एनी ने आरोपों में बदलाव किया और फिर से सेंट लुई की फेडरल कोर्ट में सैम के खिलाफ शिकायत कर दी. सैम ने सभी आरोपों को खारिज किया है और बहन के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया है.
इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के हवाले से टीओआई ने बताया कि इससे पहले अमेरिका के जज जैकरी ब्लूस्टोन (Zachary Bluestone) ने एनी के मामले की सुनवाई की थी. उन्होंने कहा था कि अमेरिकी कानून के मुताबिक, एनी इतने पुराने यौन शोषण और मारपीट (battery) के केस को आगे नहीं बढ़ा सकतीं, क्योंकि उसकी समय-सीमा (statute of limitations) 2008 में खत्म हो चुकी है.
अमेरिका के कानून के मुताबिक, यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने की समय सीमा राज्य और घटना के हिसाब से अलग-अलग होती है. आमतौर पर आखिरी उत्पीड़न के बाद एक से तीन साल के भीतर शिकायत दर्ज करानी होती है. लेकिन कई राज्य बचपन में यौन शोषण के मामलों में शिकायत के लिए ज्यादा समय देते हैं.
इस वजह से जज जैकरी ब्लूस्टोन ने भी एनी को इजाजत दी कि वह मिसौरी राज्य के ‘Childhood Sexual Abuse’ कानून के तहत दोबारा केस दाखिल कर सकती हैं. इसमें कानून बहुत पुरानी शिकायतों को भी स्वीकार करता है. इसके बाद ही एनी ने अपने आरोपों में बदलाव करते हुए दोबारा केस फाइल किया है.
सैम ने खारिज किए आरोप
हालांकि, सैम आस्टमैन ने बहन की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने कुछ दिन पहले एक्स पर अपनी मां और भाइयों की ओर से एक बयान जारी कर कहा कि बहन के आरोप पूरी तरह से झूठे और तकलीफदेह हैं. उनके परिवार ने पहले भी कहा था कि एनी मेंटल हेल्थ की समस्याओं से जूझ रही हैं. कोर्ट में सैम ने ये भी कहा था कि यह केस उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश है. पहले भी उनके परिवार ने एनी की आर्थिक मदद की थी.
सैम ऑल्टमैन ने बहन एनी के खिलाफ मानहानि का केस भी किया है. उनका कहना है कि 2021 से 2024 के बीच एनी ने कई ऐसे सोशल मीडिया पोस्ट किए, जिसमें कथित यौन उत्पीड़न का जिक्र किया गया. एक पोस्ट में एनी ने बिना किसी का नाम लिए लिखा कि ‘एक टेक अरबपति’ ने उनका यौन उत्पीड़न किया था.
वीडियो: क्या अमेरिका और ईरान के बीच सीज़फायर होगी? ट्रंप ने पोस्ट में क्या लिखा?




















