The Lallantop

'ये तुच्छ इतिहास वाले हमें धमका रहे', ट्रंप-हेगसेथ को इस ईरानी कमांडर का करारा जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनके रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने ईरान को स्टोन एज में भेजने की धमकी दी थी. ईरान की ओर से इस धमकी पर जोरदार पलटवार आया है. IRGC के एक कमांडर ने कहा कि ईरान को स्टोन एज में भेजने वाले अपने सैनिकों को कब्र तक पहुंचा रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
ईरान ने ट्रंप की धमकी पर पलटवार किया है. (एक्स, इंडिया टुडे)

ईरान को 'स्टोन एज' में भेजने की अमेरिकी धमकी पर ईरान ने पलटवार किया है. ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक कमांडर ने इसे अमेरिका का भम्र करार दिया है. उन्होंने कहा कि एक देश जिसका इतिहास सिर्फ 250 सालों का है, वह 6 हजार साल पुरानी सभ्यता को धमका रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट पर ईरान के लिए लिखा था, 'बैक टू द स्टोन एज'. (स्टोन एज में लौटने की तैयारी कर लो.) IRGC के एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल सैयद माजिद मूसावी ने इसका जवाब दिया है. पीट हेगसेथ के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 

ये आप (अमेरिका) ही हैं जो अपने सैनिकों को उनकी कब्रों तक पहुंचा रहे हैं. न कि ईरान जिसे आप घसीटकर स्टोन एज में वापस ले जाना चाहते हैं. हॉलीवुड फिल्मों ने आपका दिमाग खराब कर दिया है. आपके खुद के देश का इतिहास महज 250 सालों का है. और आप 6 हजार साल से भी ज्यादा पुरानी एक सभ्यता को धमका रहे हैं.

iran irgc
एक्स

Advertisement

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भी ईरान को स्टोन एज में भेजने की धमकी दी थी. इसके बाद ही पीट हेगसेथ ने एक्स पोस्ट किया था. डॉनल्ड ट्रंप ने कहा था,

ईरान के नए राष्ट्रपति पहले के राष्ट्रपतियों की तुलना में कम कट्टरपंथी और ज्यादा चालाक हैं. उन्होंने अभी अभी अमेरिका से सीजफायर का अनुरोध किया है. हम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पूरी तरह से खुलने और वहां से जहाजों की बे-रोकटोक आवाजाही शुरू होने पर ही इस अनुरोध पर विचार करेंगे. तब तक हम ईरान को पूरी तरह से खत्म कर देंगे. उन्हें फिर से स्टोन एज में भेज देंगे.

डॉनल्ड ट्रंप की इस धमकी के बावजूद ईरान ने साफ कर दिया है कि वह किसी दबाव में नहीं आने वाला है. IRGC ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट उनके कंट्रोल में है. यह अमेरिकी राष्ट्रपति के बेतुके बयानों से नहीं खुलेगा. IRGC ने आगे बताया कि ये रास्ता तभी खुलेगा जब उनकी शर्तें मानी जाएंगी. 

Advertisement

वीडियो: ईरान जंग खत्म कराने के लिए चीन-पाकिस्तान के साथ क्या प्लान बना रहा?

Advertisement