खिलाड़ियों के लिए तो ये बड़े सुकून की बात होगी. कि चलो कोई तो उनकी हेल्प को भी आगे आ रहा है. इनाम इकराम की व्यवस्था कर रहा है. नहीं तो यहां सब मुंह फैलाए देख रहे हैं केवल, मेडल के लिए. जितना रुपया देने को ये कह रहे हैं. उस हिसाब से चलो गणित लगा लें. रियो ओलंपिक में प्लेयर्स गए हैं 118. इस हिसाब से टोटल खर्च आएगा एक करोड़, 19 लाख, 18 हजार रुपए. इत्ता रुपया सलमान के लिए कुच्छ नहीं है. कान का मैल झटक दें, तो इतना गिर जाए. बस दुआ करो कि भाई ने ट्वीट पूरे होशोहवास में किए हों. सरकार का भी जिक्र किए हैं. कि वो प्लेयर्स का बड़ा ध्यान रख रही है. इस पर हम कुछ न कहेंगे. ये भी पढ़ो: खिलाड़ियों को खाने में मूंगफली दो और मेडल के लिए मुंह फैला के बैठो क्या होता है, जब खेल के बीच में ओलंपिक खिलाड़ी को पीरियड आ जाता है










