The Lallantop

साक्षी के मर्डर का प्लान सामने आया, हरिद्वार क्या करने गया था साहिल?

हत्या के ठीक 15 दिन पहले साक्षी और साहिल के बीच क्या हुआ था?

Advertisement
post-main-image
साहिल तीन दिन से साक्षी का 'मर्डर प्लान' कर रहा था. (फोटो- आजतक)

साक्षी मर्डर (Sakshi Murder) केस में नई जानकारी सामने आई है. पुलिस ने बताया है कि आरोपी साहिल ने तुरंत गुस्से में आकर नहीं (Crime of Passion) बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ साक्षी का मर्डर किया था. वो तीन दिन पहले से मर्डर की प्लानिंग कर रहा था. जानकारी है कि हत्या में जिस चाकू का इस्तेमाल किया गया, वो साहिल ने हरिद्वार से खरीदा था. फिर 28 मई की रात को मौका मिलते ही उसने साक्षी पर हमला कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स से जुड़े संजीव झा की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को अभी तक हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू नहीं मिला है. वो चाकू साहिल ने हरिद्वार से कब खरीदा, इसकी जानकारी भी नहीं है. पुलिस के मुताबिक, साहिल ने अपने बयान में बताया है कि उसने रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास चाकू फेंका था.

यह भी जानकारी सामने आई है कि साहिल 25 मई को साक्षी से मिलने गया और उसकी दोस्तों के सामने उसने साक्षी को गाली देना शुरू कर दिया. तब साक्षी की दोस्तों ने साहिल को पीटने की धमकी दी और साक्षी ने भी कथित तौर पर उसे बेइज्जत किया. इसके बाद ही साहिल ने साक्षी के मर्डर का प्लान बनाया. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ ठोस मामला बनाया जा रहा है ताकि उसे सख्स से सख्त सजा दिलाई जा सके.

Advertisement

मामले की जानकारी रखने वाले एक अन्य जांचकर्ता ने बताया कि साक्षी और साहिल की पहली मुलाकात करीब दो साल पहले शाहबाद डेरी में हुई थी. वो दोस्त बन गए थे और साक्षी की दोस्तों के घरों पर मिलने लगे. हत्या से 15 दिन पहले ही साक्षी ने कथित तौर पर साहिल से ब्रेकअप कर लिया था.

हत्या के बाद क्या किया?

रिपोर्ट के मुताबिक, साहिल ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद वो पहले एक पार्क में गया. वहां कुछ मिनट इंतजार करने के बाद वो ई-रिक्शा से रिठाला मेट्रो स्टेशन चला गया, जहां उसने हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू फेंका. फिर वो मेट्रो से ही आनंद विहार गया और वहां से बुलंदशहर में अपने रिश्तेदार के घर चला गया.

CCTV में दिखाई दे रहा है कि आरोपी साहिल साक्षी को चाकुओं से गोद रहा है. वो करीब 40 वार करता है. इसके बाद पत्थर उठाकर लड़की को मारता है. काफी देर तक ये सब चलता रहता है. इस दौरान गली से कई लोग गुजरते हैं, इन लोगों को ये सब कुछ दिखता भी है, लेकिन कोई भी लड़की को बचाने की कोशिश नहीं करता है.

Advertisement

वीडियो: साक्षी की हत्या के बाद शव को एंबुलेंस में रखने वाले ने क्या बताया?

Advertisement