The Lallantop

पुतिन ने अमेरिका को एक झटके में पटक दिया है

तीन बड़ी कंपनियां परेशान हैं कि इससे निपटें कैसे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पुतिन दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक हैं. तन-मन से भी फौलाद और इरादे तो लोहा है हीं. ऊपर से रूस का अमेरिका से 36 का आंकड़ा. इन सब विवादों का नया शिकार बनी है अमेरिकी कंपनी लिंक्डिन. लिंक्डिन की मोबाइल ऐप्लीकेशन को रूस ने बैन कर दिया है. इस नए फरमान को लागू करवाने का आदेश रूसी सरकार की तरफ से एप्पल और गूगल को दे दिया गया है. दोनो कंपनियों ने इसकी पुष्टि कर दी है. कारण बड़ा साफ है. अमेरिका की कंपनी को रूसी लोगों का डेटा देश के बाहर जमा करने की इजाज़त नहीं मिलेगी. लिंक्डिन की मालिक माइक्रोसॉफ्ट है. कंपनी के पास जो जानकारी पहले से है वो रूस को वापस मिलेगी या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है मगर वेबसाइट और ऐप बंद होने से अमेरिका की तीनो बड़ी कंपनियां गूगल, ऐपल और माइक्रोसॉफ्ट झटका खा गई हैं. तीनो का कहना है कि ये अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला है. वैसे तीनो कंपनियों से पूछा जाना चाहिए कि लोगों की निजी इन्फॉर्मेशन को जिस तरह से बिना अनुमति के इस्तेमाल किया जाता है वो जनता की आजादी पर हमला नहीं है. खैर, आप वो सब छोड़िए हमारे साथ पुतिन की फाइट का ये मस्त वीडियो देखिए : https://www.youtube.com/watch?v=0lxMglj8LuM

Advertisement
Advertisement