The Lallantop

स्कूली बच्चों के सामने RSS वर्कर पर लेफ्ट वालों ने किया तलवार से हमला

कन्नूर जिले की घटना. हमले का आरोप CPI(M) कार्यकर्ताओं पर.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
केरल में लेफ्ट वाले फैलते जा रहे हैं. केरल के कन्नूर जिले में मंगलवार को RSS वर्कर पर हुए हमले के आरोप लेफ्ट वर्कर्स पर हैं. मंगलवार को आरएसएस वर्कर के बीजू पर चाकू और तलवारों से जानलेवा हमला किया गया. हमले का आरोप सीपीआई (M) के कार्यकर्ताओं पर है. और ये दिल को डरा देने वाली हमला मासूम स्कूली बच्चों के सामने हुआ. RSS वर्कर बीजू ऑटो रिक्शा चलाता है. स्कूली बच्चों को स्कूल से घर, घर से स्कूल ले जाता है. मंगलवार सुबह भी वो यही काम कर रहा था. तभी 6 बदमाश आए और बीजू को ऑटो से निकालकर खींच लिया. मासूम बच्चे देखते रहे. बदमाश ऑटो वाले बीजू पर चाकू और तलवारों से हमला करते रहे. जब बीजू बुरी तरह से घायल हो गया तो उसे वहीं सड़क पर घायल छोड़कर भाग गए. लोग आए तो बीजू को अस्पताल पहुंचाया. केस की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमने आरोपियों की पहचान कर ली है. आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.' दोनों संगठनों के बीच माहौल न बिगड़े इसलिए पुलिस सुरक्षा बरत रही है. बीजू ने पुलिस में बयान दर्ज करा दिया है. दो सीपीआई (M) के कार्यकर्ताओं की पहचान कर ली है. याद रहे पिछले महीने इसी जिले में एक RSS वर्कर की हत्या कर दी थी. तब भी हत्या का आरोप सीपीआई (M) के कार्यकर्ताओं पर ही था. RSS वर्कर सुजीत को उसके घर वालों के सामने चाकुओं से गोद-गोद कर मार डाला गया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement