The Lallantop

3 साल पहले गैंगरेप करने वाले जेल से बाहर आए, फिर रेप किया

रोहतक, हरियाणा का केस है. बराबर धमका रहे थे कि केस वापस ले लो. लड़की ने नहीं वापस लिया तो ये हो गया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
रोहतक वीमेन कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की बुधवार को अपने कॉलेज के गेट पर खड़ी थी. कुछ गुंडे उसको कार में उठा ले गए. शाम तक घर नहीं पहुंची तो घर वाले हैरान परेशान हुए. रात में वो सुखपुरा चौक में मिली. हालत अस्त व्यस्त. कपड़े फटे हुए. आधी पगलाई सी. उसने घर वालों को जो कहानी सुनाई वो एक सवाल है. अपने कानून और न्यायिक प्रक्रिया से. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक विक्टिम के भाई ने बताया, "2013 में हमारा परिवार भिवानी में रहता था. वहां लड़की के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया. पुलिस के पास शिकायत पहुंची. केस हुआ. दो लोग पकड़े गए. तीन खुले घूमते रहे. बाद में उन दोनों को भी बेल मिल गई. रिहा हो गए. फिर वो सब बराबर धमकाते रहे. केस वापस लेने के लिए दबाव डालते रहे. हमारा परिवार रोहतक शिफ्ट हो गया. हमने पूरी कोशिश की मुजरिमों को सजा दिलाने की. लेकिन फिर उन्होंने दोबारा हमला कर दिया." वीमेन पुलिस स्टेशन की SHO गरिमा ने बताया एक और केस दर्ज कर लिया गया है. विक्टिम ने जिन लोगों के नाम बताए, नामजद FIR हुई. लेकिन बताओ कि रेपिस्ट को खतरा कतई नहीं है. न डर कानून का. उल्टे विक्टिम हलकान है. कानून से भी और उसके दुश्मनों से भी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement