The Lallantop

क्या दीपिका पादुकोण को JNU जाना इतना भारी पड़ा कि छिन गए सरकारी विज्ञापन?

कहा जा रहा है कि 45 सेकंड का एक प्रोमो सरकार ने ड्रॉप कर दिया.

Advertisement
post-main-image
बाएं से दाएं: JNU में दीपिका पादुकोण. 'छपाक' फिल्म का एक सीन.

7 जनवरी की शाम दीपिका पादुकोण JNU गई थीं. 5 जनवरी की हिंसा को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं. शांतिपूर्ण तरीके से स्टूडेंट्स का सपोर्ट किया था. उनके इस कदम की बहुत से लोगों ने तारीफ की थी, तो बहुत से लोगों ने जमकर विरोध भी किया था. उनकी फिल्म 'छपाक' का बहिष्कार करने की अपील तक कर डाली. ये भी कहा गया कि दीपिका के इस कदम से उन्हें भारी नुकसान हो सकता है. इन्हीं सब कयासों के बीच ये खबर आई कि दीपिका का स्किल इंडिया का प्रमोशनल वीडियो ड्रॉप हो गया है. ये कहा गया कि JNU जाना उन्हें भारी पड़ गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

क्या है ये स्किल इंडिया के प्रमोशनल वीडियो वाला मामला?

'द प्रिंट' की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका ने स्किल इंडिया के लिए 45 सेकेंड का एक प्रमोशनल वीडियो किया था, जिसमें वो 'छपाक' फिल्म संदर्भ में समान अवसर के मुद्दों पर बात करती नज़र आने वाली थीं. एसिड अटैक सर्वाइवर्स का मुद्दा भी उठाया था. लेकिन इस वीडियो को स्किल डेवलपमेंट मिनिस्ट्री ने ड्रॉप कर दिया.

Advertisement

मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि ये वीडियो 8 जनवरी के दिन रिलीज़ होने वाला था. श्रम शक्ति भवन में भी ये वीडियो काफी सर्कुलेट हुआ था, लेकिन 7 जनवरी को हुए कुछ इवेंट्स की वजह से इस वीडियो को ड्रॉप कर दिया गया.


Deepika Padukone From Chhapaak
'छपाक' फिल्म का एक सीन. दीपिका और विक्रांत मेसी.

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो मंत्रालय का आधिकारिक जवाब कुछ और ही कहता है. वीडियो ड्रॉप किए जाने के मुद्दे पर मंत्रालय ने 'न' में जवाब दिया है. कहा है कि वो वीडियो के प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रहे हैं. मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा,

'हम वीडियो के प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रहे हैं. ये हमारी एक रेगुलर प्रोसेस है. स्किल इंडिया की कम्युनिकेशन और प्रमोशनल एक्टिविटी की रेगुलर प्रोसेस के तहत हमें मीडिया हाउस और ऑर्गेनाइजेशन्स की तरफ से 'क्रॉस प्रमोशन' के ऑफर आते रहते हैं. फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने स्किल इंडिया से फिल्म के विषय को प्रमोट करने के मुद्दे पर बात की थी. फिल्म के एक्टर्स ने इसी सिलसिले में हमारे इकोसिस्टम के उन एसिड अटैक सर्वाइवर्स और दिव्यांग लोगों से मुलाकात की थी, जिन्हें स्किल इंडिया से फायदा मिला है. हालांकि प्रमोशनल वीडियो के सिलसिले में फिल्म की टीम और मिनिस्ट्री के बीच कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ है. इसलिए प्रस्ताव को ड्रॉप करने का सवाल नहीं है. मंत्रालय इन सारे प्रस्तावों का मूल्यांकन करने में वक्त लेता है.'

Advertisement

वहीं 'छपाक' की मार्केटिंग टीम ने भी इस मुद्दे पर बात की. ET की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्केटिंग टीम के एग्जीक्यूटिव्स ने कहा, 'प्रमोशनल वीडियो के मुद्दे पर मंत्रालय से बात की गई थी, लेकिन काम नहीं बना.'

खैर, दीपिका का स्किल इंडिया का प्रमोशनल वीडियो कब तक सामने आएगा, आएगा भी या नहीं. ये तो कुछ कहा नहीं जा सकता. लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि इतने बवाल के बीच दीपिका का JNU जाना वाकई बेहद बड़ी बात थी.



वीडियो देखें:

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement