The Lallantop

मम्मी, ड्रग्स के लिए पैसे दो नहीं गोली मार दूंगा!

पंजाब में ड्रग्स के लिए मां को गोली मार दी. बच्चे के साथ बाप को भी धर ले गई पुलिस.

Advertisement
post-main-image
Symbolic Image
उड़ता पंजाब देखी है? वो सीन याद है? जब टॉमी सिंह 'द गबरू' को 'एक स्टार वाला' अफसर सरताज पानी मांगने पर पीटते हुए ले जाता है और खाली लॉकअप से निकालकर दूसरे कैदियों के साथ लॉकअप में डाल देता है. वहां क्या होता है? दो लड़के उसे पहचान लेते हैं. अपने साथ जेल में देखकर खुश हो जाते हैं. इतना खुश कि उसका रैप गाने लगते हैं. वहीं जेल में बैठा एक बूढ़ा कैदी उन लड़कों की कहानी बताता है. कि किस तरह जब उनकी मां ने उन्हें ड्रग के लिए पैसे देने से मना कर दिया तो उन्होंने अपनी मां को मार डाला. ये सुनकर टॉमी सिंह 'द गबरू' की हालत खराब हो जाती है.

Udta Janu
उड़ता पंजाब का एक सीन

फिल्म में जिस किस्से का जिक्र है. वो सच हो गया है. पंजाब में एक बेटे ने अपनी मां को मार डाला. क्योंकि उसकी मम्मी ने उसे स्मैक खरीदने के लिए पैसे नहीं दिए थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
बीते सोमवार की घटना है. पंजाब के मानसा जिले में 16 साल के एक लड़के ने अपनी मम्मी से पैसे मांगे. चॉकलेट-बिस्कुट नहीं ड्रग्स खरीदने के लिए. मम्मी ने ये सुनते ही बच्चे को पैसे देने से मना कर दिया. बच्चा बहुते  जिद्द किया पर मम्मी ने फिर भी पैसे नहीं दिए.
बस बच्चा खिसिया गया. और अपने पापा की राइफल निकाली और मम्मी के पेट में गोली मार दी. और फिर वहां से भाग गया. गोली की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने वहां जमघट लगा दिया. एक ने पुलिस को फोन किया और फिर उस औरत को अस्पताल ले जाया गया. पर उससे पहले ही वो औरत मर चुकी थी.
लोगों का कहना है कि बच्चा नशेड़ी था. उसे ड्रग्स की लत लगी थी. अक्सर वो अपनी मम्मी से पैसों के लिए लड़ाई करता था.
बच्चे के सौतेले दादा ने पुलिस में कंप्लेन लिखाई है. उनका कहना है कि बच्चे का फ्रेंड सर्कल बहुत बेकार था. मां को मारने से पहले वो गला फाड़-फाड़ के कह रहा था कि वो पैसों के लिए कुछ भी कर सकता है. इधर पुलिस बच्चे के साथ-साथ उसके बाप को भी धर ले गई है. पुलिस ने बच्चे के बाप को बच्चे की पहुंच में बंदूक रखने के लिए अरेस्ट किया है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement