The Lallantop

ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार: जावेद अख्तर

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शबाना आजमी और जावेद अख्तर आए थे. ओवैसी को उनके बयान पर घेरा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में इनवाइट थे जावेद अख्तर साहब. साथ थी लीजेंडरी एक्ट्रेस और उनकी वाइफ शबाना आजमी. दोनों ने AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी को अपने तरीके से चैलेंज किया. उनके भारत माता की जय न बोलने वाले मामले पर. शबाना ने कहा कि अगर उनको भारत से प्रॉब्लम नहीं है. सिर्फ माता से है. तो क्या वो "भारत अम्मी की जय" बोल सकते हैं? जावेद अख्तर ने उनका साथ दिया. बोले कि ओवैसी की स्पीच ने सिर्फ देश को डिस्टर्ब किया है. अगर वो चाहें हैदराबाद के अलावा किसी भी जगह से वो ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं. जहां 50 परसेंट आबादी मुस्लिम हो और इत्ते ही हिंदू.

Advertisement
Advertisement