एक था राजा एक थी रानी. दोनों मर गए ख़त्म कहानी. कुछ ऐसी ही कहानी 500 और 100 हजार के नोट पर रच बुन ली जाएगी. क्योंकि दोनों ही मर गए. अब तो एकता कपूर के सीरियल की तरह पुनर्जन्म होगा. क्योंकि उनके नाटकों में ही मरने के बाद करेक्टर जल्दी वापसी कर लेते हैं. हकीकी जिंदगी में तो बस 500 और हजार के नोट दोबारा जिंदा होते दिखेंगे. खैर हम कोई ज्ञान नहीं पेलेंगे. वैसे ही आपका दिमाग झन्ना रहा होगा. तो हम सर दर्द नहीं करेंगे. बल्कि हंसी वाली थैरेपी देंगे. ताकि हंसे या न हंसे, कम से कम मुस्कुरा तो सको. नोट बैन पर बहुत सारे जोक सुन चुके होगे. क्योंकि व्हाट्सएप की कॉपी पेस्ट दुनिया इतना जोक को घिस देती है. कि इतना तो सिल पत्थर पर सब्जी बनाने के लिए मसाला नहीं घिसा जाता था. वीडियो देखो और मज़े लो.
पहला वीडियो
बहुत रो रहा है बेचारा. मगर क्यों ये तो वीडियो देखने पर ही पता चलेगा. कल दो बजे ही कुछ लेने गया था. मगर किस्मत में क्या होने वाला है किसी को क्या पता. इस लड़के को तन्हा छोड़कर चले गए. लोग आखिरी दीदार करने के लिए आ रहे हैं. ये मुझे ऐसा गम लगा जिसपर हंसा जा सकता है. और कोई ये भी नहीं कहेगा. किसी की ऐसी हालत पर हंसना नहीं चाहिए. https://www.youtube.com/watch?v=3ZRyleVoZK4
इसका रोना बर्दाश्त कर पाओ तो ही देखना
दूसरा वीडियो
सालगिरह हो या फिर शादी का तोहफा. कुछ नया देने के लिए मन करता है. और ऐसा कीमती तोहफा दिया जाता है जिससे तोहफा लेने वाला ख़ुशी से उछल जाए. मगर इस लड़के ने अपनी बीवी को ऐसा तोहफा दिया है कि उसकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा. मगर आप सिर्फ इस वीडियो पर हंस ही सकते हैं. उसकी ख़ुशी में शामिल नहीं हो सकते. बस वीडियो देखो और लुत्फ़ लो. क्योंकि ये महज हंसाने के लिए हैं
तीसरा वीडियो
क्या...? बाकी दो वीडियो में मज़ा नहीं आया. कोई बात नहीं ये वीडियो हंसा देगा. हरयाणवी टोन में है. इस वीडियो में जो कलाकार नजर आ रहा है वो ललित शौक़ीन हैं. न्यूयॉर्क में जॉब करते हैं. फिजिक में पीएचडी की है. उनके पापा जी दिल्ली पुलिस में हैं. अपना शौक पूरा करने के लिए वीडियो बनाते हैं. और खास बात ये है कि इनके कॉमेडी वीडियो में उनके दोस्त, और परिवार ही होता है. नोट बैन हुए तो उसका बैंड बजाया है. https://www.youtube.com/watch?v=m03TxXb3jKI बस भी करो. क्या नीचे चले आ रहे हो. दिल नहीं भरा. कोई बात नहीं, अगर और टाइम है तो ये वाली ख़बरें पढ़ लो अच्छा फील होगा.
ये भी पढ़ लेना