भारत के 18 साल के स्पिनर रवि बिश्नोई का नाम सुर्खियों में है. अभी 9 फरवरी को ही खत्म हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में रवि ने 17 विकेट लिए. रवि टूर्नामेंट के लीडिंग विकेट टेकर रहे. हालांकि भारत को फाइनल में बांग्लादेश के हाथों हार मिली. लेकिन हार से भी बुरी बात हुई मैच खत्म होने के बाद, जब दोनों टीमों के खिलाड़ियों की आपस में काफी नोक-झोंक हो गई. इसमें रवि भी शामिल थे. अब उनके पिता मांगीलाल बिश्नोई ने कहा है कि जबसे ये सब हुआ है, तबसे रवि की मां काफी परेशान हैं और उस दिन से उन्होंने ढंग से खाना तक नहीं खाया है. रवि के पिता ने कहा- “रवि की दो बड़ी बहन और एक भाई भी है. लेकिन मेरे सारे बच्चों में से रवि सबसे शांत किस्म का है. वो कभी गुस्सा नहीं होता. लेकिन शायद उस दिन मैच के बाद खिलाड़ी काफी भावुक हो गए थे, तभी इतना कुछ हो गया. उसने हमें बताया कि असल में जब बांग्लादेश के खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों से उलझे तो वो अपने साथियों के पक्ष में बोल रहा था. बातों-बातों में आपा खो दिया.” भारतीय टीम के आकाश सिंह और रवि, जबकि बांग्लादेश के भी तीन खिलाड़ियों को आईसीसी ने इसी घटना के लिए डीमेरिट पॉइंट दिए हैं.
U19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के यशस्वी जायसवाल और रवि बिश्नोई के अलावा 3 और खिलाड़ी लिस्ट में हैं
रवि बिश्नोई के पिता बोले, 'U-19 वर्ल्ड कप फाइनल वाले दिन से उसकी मां ने कुछ खाया नहीं'
अंडर-19 वर्ल्ड कप में रवि ने 17 विकेट लिए थे.
Advertisement

फोटो बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल की है. रवि बिश्नोई ने मैच में चार विकेट लिए थे. (फोटो- India Today)
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















