The Lallantop

राशिद खान ने अब बता दिया है कि वो क्यों अपने राष्ट्रपति से ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं!

अब बांग्लादेश को धूल चटा दी है.

Advertisement
post-main-image
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति का नाम कितने लोग जानते हैं, ये सोशल मीडिया पर पूछा जा रहा है.
दो महीने पहले श्रीलंका में निदाहस ट्रॉफी हुई थी. इंडिया, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच. नागिन डांस याद है न? जो बांग्लादेश के प्लेयर्स ने श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतने के बाद में किया था. यहां जिक्र इसलिए क्योंकि बांग्ला टीम उस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी. ये टीम कोई कमजोर टीम नहीं है. मगर अफगानिस्तान के सामने ये टीम सचमुच कमजोर दिखी. मौका था अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच देहरादून में टी20 मैच का. यहां अफगानी फिरकी के सामने बांग्लादेश की टीम पानी मांगती नजर आई. अफगानिस्तान ये मैच 45 रनों से जीत गई है. मैन ऑफ द मैच पता है कौन रहा? अरे वही, जिसके बारे में आप सोच रहे हैं. राशिद खान. इस दौर का सबसे सफल स्पिनर. अपने मुल्क में क्रिकेट का ग्लोबल चेहरा बन चुके इस गेंदबाज ने यहां भी 3 ओवरों में 13 रन देकर 3 विकेट लिए. उनमें भी खास बात ये कि राशिद ने आते ही पहली दो गेंदों पर दो विकेट लिए. 10वें ओवर की पहली गेंद पर मुशफिकुर रहीम को बोल्ड मारा. अगली गेंद पर सब्बीर रहमान को एलबीडब्यू आउट किया. साथ में मोहम्मद नबी ने भी 4 ओवरों में दो विकेट लिए. पहले ही आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर पॉजिशन पा चुके राशिद खान ने इस मैच में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ये है वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे तेज 50 टी20 विकेट पूरे करने वाले दूसरा बॉलर बनने का रिकॉर्ड. पहला नाम श्रीलंका के अजंथा मेंडिस का है जिन्होंने 26 मैचों में 50 विकेट पूरे कर लिए थे. दूसरे नंबर पर राशिद खान और साउथ अफ्रीका के इमरान ताहिर हैं जिन्होंने 31 मैचों में 50 टी20 विकेट पूरे लिए हैं. IPL 2018 में भी राशिद खान ने गजब की गेंदबाजी की और पूरे सीजन में 21 विकेट लिए. यही फॉर्म जारी है. वैसे कुछ दिन पहले सनराइजर्स हैदराबाद के सिद्धार्थ कौल से जब हमने राशिद खान के बारे में पूछा था तो कौल ने जवाब दिया था, "आने वाले कम से कम 10 साल राशिद खान के हैं. उस बंदे की गेंदबाजी में बहुत वैरिएशन है. वो बड़े-बड़े बल्लेबाजों को गच्चा दे देता है." अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 167 रन बनाए और जवाब में बांग्लादेश पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई. 19 ओवरों में 122 रन बनाकर आउट हो गई. तीन मैचों की सीरीज में अब अफगानिस्तान 1-0 से आगे हैं.  राशिद खान की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा बढ़ रही है कि सोशल मीडिया पर तमाम लोग उन्हें मुल्क के राष्ट्रपति से ज्यादा लोकप्रिय बता रहे हैं. सवाल पूछा जा रहा है कि दुनिया में कितने लोग अफगानिस्तान के राष्ट्रपति का नाम जानते हैं. शायद राशिद अफगानिस्तान से सबसे ज्यादा लोकप्रिय नाम हो गए  हैं. 
Also Read

बॉल ऑफ़ दी सेंचुरी: शेन वॉर्न की वो गेंद जिसने क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

IPL में 5 पचासे मारने वाला ये खिलाड़ी पाक बॉलरों को टेस्ट में भी टी20 की तरह मार रहा है

कहानी उस क्रिकेटर की जिसके पिता रोज रातभर टैक्सी चलाने के बाद उसे प्रैक्टिस पर ले जाते थे

Advertisement

वीडियो भी  देखें:

Advertisement
Advertisement