
'पद्मावत' के एक सीन में रणवीर सिंह.
रणवीर बताते हैं कि यूं तो शूटिंग बड़े आराम से चल रही थी. कुछ दिनों में टीम को लगने लगा कि चीज़ें लेट हो रही हैं. इसके बाद धकापेल काम चालू हो गया. सारे छूटे और छोड़े गए सींस शूट होने शुरू हो गए. लगातार लंबे समय तक काम करने के चलते भयानक थकान जैसी सिचुएशन बन गई. फिर एक ऐसा टाइम आया कि वो कब शूट पर आते और जाते उन्हें होश ही नहीं रहता था. दिक्कत सीन में नहीं, उस दौरान पहने जाने वाले कॉस्ट्यूम में थी. रणवीर को अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए 12 किलो का लेदर कॉस्ट्यूम पहन कर परफॉर्म करना था. और ये सब करना था मुंबई के फिल्मसिटी में. मई के महीने वहां का टेंपरेचर तकरीबन 45 डिग्री सेल्सियस होता था.

'पद्मावत' के एक सीन में रणवीर सिंह.
इन सींस को करने में रणवीर बहुत बुरी तरह से थक जाते. अगर किसी सीन विशेष का ज़िक्र करें तो शाहिद यानी महारावल रतन सिंह के साथ वॉर सिक्वेंस, 'खली बली' गाना और जौहर वाला सीन. इन सींस के बारे में बात करते हुए रणवीर कहते हैं कि इन्हें शूट करने के दौरान उन्हें अपनी टांगें महसूस होनी बंद हो गई थीं. 'खली बली' गाने में उन्हें उसी बारह किलो के कपड़े में नाचना था. डायरेक्टर के कट बोलते ही उनकी आंखों के आगे अंधेरा छा जाता और वो बेहोश हो जाते थे. बाद में उन्हें पानी पिलाकर उठाया जाता और फिर शूटिंग आगे बढ़ती.'खली बली' गाना यहां देखें:
फिल्म के वॉर सींस में सेट पर टायर वगैरह जलाकर पूरी तरह लड़ाई के मैदान वाला फील दिया जाता था. इससे वहां का माहौल काफी खतरनाक हो जाता था. अलाउद्दीन की आवाज रणवीर से अलग थी. उस आवाज को निकलाने के चक्कर में पिछले डेढ़ साल से उनके गले की बैंड बजी पड़ी है. कई बार तो उनकी आवाज भी चली जाती थी.
जौहर वाले सीन में उन्हें वो भारी कॉस्ट्यूम पहन के बस दौड़ना था और चीखना था. इस सीन के बाद वो इतने थक जाते कि खड़े तक नहीं हो पाते थे. रणवीर ने इसका एक तोड़ निकाला और सीन के बाद घुटनों के बल बैठकर उल्टी कर लेते. इससे उन्हें थोड़ी देर ही सही लेकिन रिलैक्स फील होता था. इसके बाद वो फिर से शूटिंग में जुट जाते थे.

'पद्मावत' के एक सीन में रणवीर.
रणवीर ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के बाद उन्हें अपनी क्षमता का एहसास हो पाया. भंसाली ने उन्हें जब ये रोल ऑफर किया तो वो ये करना नहीं चाहते थे. अपने करियर के इस मुकाम पर वो इतना रिस्की किरदार नहीं करना चाहते थे. लेकिन भंसाली ने उन्हें उनके करियर की दो सबसे बड़ी फिल्में दी हैं. इस लिहाज से वो उन्हें ना नहीं बोल सकते थे. ऊपर से उन्हें भरोसा था कि भंसाली उनके लिए कुछ ऐसा-वैसा रोल नहीं लिखेंगे. इसलिए उन्होंने ये फिल्म करनी मंजूर की. अब फिल्म रिलीज़ हो गई है और उनके किरदार की चहुंओर तारीफ हो रही है.
ये भी पढ़ें:
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'गली बॉय' की 9 बातें, जिसमें वो रैपर बने हैं
'पद्मावत' ने दीपिका पादुकोण को वो रिकॉर्ड दिया है, जहां कोई नहीं पहुंचा
शाहिद कपूर के भाई ने बॉलीवुड नहीं, इंटरनेशनल फिल्म से एंट्री की है, वो भी लीड रोल!
‘हेट स्टोरी 4’ का ट्रेलर तो सब दिखाएंगे, लेकिन ये 10 बातें कोई नहीं बताएगा
वीडियो देखें: Padmaavat Film Review












