The Lallantop

रणवीर सिंह के फ़्लैट का किराया जानकर आप कहेंगे- पगले घर ही खरीद लेता

दीपिका ने तो स्मार्टली खरीद भी लिया.

Advertisement
post-main-image
फ्लैट के अलावा रणवीर का दिल्ली में घर भी है, जहां उनके मम्मी-पापा और बाकी परिवार रहता है.

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने मुंबई के प्रभादेवी इलाके में बोमॉन्ड टावर में एक फ़्लैट किराये पर लिया है. इसका किराया जानकर आप हैरान हो जाएंगे और सोचेंगे कि थोड़ा और पैसा मिलाकर घर खरीद ही लेते, तो ज्यादा सही रहता. रणवीर इस फ़्लैट के लिए हर महीने 7.25 लाख रुपये देते हैं. उन्होंने मकान मालिक से तीन साल का एग्रीमेंट भी कर लिया है. मतलब तीन साल से पहले उनका फ़्लैट छोड़ने का इरादा नहीं है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि रणवीर पहले दो सालों में 7.25 लाख रुपये किराया देंगे. लेकिन तीसरे साल से उन्हें हर महीने 7.97 लाख रुपये किराया देना होगा.

बोमॉन्ड टावर 33 मंजिला इमारत है. खास बात ये है कि इसी बिल्डिंग में दीपिका पादुकोण का भी फ्लैट है. दीपिका ने 2010 में यहां 26वें फ्लोर पर 4 BHK मकान लिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने उस फ्लैट को 16 करोड़ रुपये में खरीदा था.

Advertisement

यानी कह सकते हैं कि दीपिका फायदे में रहीं. जितने पैसे रणवीर किराए में खर्च कर रहे हैं उतने में तो दीपिका ने फ्लैट खरीद ही लिया. लेकिन महंगाई भी तो कोई चीज है. कहां 2010 और कहां 2019. कीमत तो बढ़नी ही है.


Video : अक्षय की हाउसफुल 4 के बारे में उनके बेटे आरव ने जो कहा उससे आप भी सहमत होंगे

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement